ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

एक साथ 4 लड़कियों को डेट कर रहा था युवक, चारों ने मिलकर कुछ ऐसा किया कि पहुंच गया हॉस्पिटल

11-Nov-2021 04:05 PM

DESK : युवक को एक साथ चार गर्लफ्रेंड रखना उस वक्त महंगा पड़ गया जब उसकी चारों प्रेमिकाएं एक साथ उसके घर पर पहुंच गईं. इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि युवक ने जहर खा लिया. पड़ोसियों को जब इसका पता चला तो उन्होंने तुरंत उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है. 


यह बेहद हैरान कर देने वाला मामला पश्चिम बंगाल के कूच बिहार का है. आत्महत्या करने की कोशिश करने वाले शख्स का नाम सुभामॉय कार है. एक अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार, सुभामॉय ने एक समय पर कई गर्लफ्रेंड्स बना रखी थीं. एक दिन इत्तेफाक से उसकी 4 गर्लफ्रेंड्स एक साथ उसके घर पहुंच गईं और उसे सरप्राइज दे दिया.


एक साथ अपनी चारों प्रेमिकाओं को देखकर सुभामॉय घबरा गया. उसकी चारों प्रेमिकाओं को यह पता चल गया था कि सुभामॉय उन्हें धोखा दे रहा है. फिर क्या था, उन्होंने उसे खूब खरी-खोटी सुनाई. यह सब सुभामॉय बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया. उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की.  


घटना की जानकारी मिलने के बाद सुभामॉय के पड़ोसी उसे माथाभंगा के एक हॉस्पिटल ले गए. वहां से सुभामॉय को कूच बिहार जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां उसका इलाज जारी है. हालांकि अबतक पुलिस तक इस तरह का कोई मामला नहीं पहुंचा है. हॉस्पिटल में सुभामॉय की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. इस मामले पर कुछ भी बोलने से सुभामॉय से परिजनों ने इनकार कर दिया है.