ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / दीदी के लिए तेजस्वी की कुर्बानी : बंगाल में चुनाव नहीं लड़ेगी आरजेडी,...

दीदी के लिए तेजस्वी की कुर्बानी : बंगाल में चुनाव नहीं लड़ेगी आरजेडी, तृणमूल कांग्रेस को समर्थन का होगा एलान

28-Feb-2021 08:50 PM

KOLKATA : पश्चिम बंगाल के चुनाव में आरजेडी अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी. कोलकाता में मौजूद आरजेडी नेता तेजस्वी प्रसाद यादव सोमवार को ममता बनर्जी से मुलाकात कर सकते हैं. इसके बाद आरजेडी बिना शर्त तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देने का एलान कर सकती है. आरजेडी ने कांग्रेस औऱ वाम दलों के साथ गठबंधन का इरादा छोड़ दिया है.


कांग्रेस-लेफ्ट का ऑफर ठुकराया
दरअसल पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के गठबंधन ने आरजेडी को साथ आने का न्योता दिया था. आरजेडी को चार सीट देने की भी बात कही जा रही थी. आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी और श्याम रजक लेफ्ट फ्रंट के नेताओं से कई राउंड की बातचीत भी कर चुके थे. लेकिन अब तेजस्वी यादव ने उस ऑफर को ठुकरा देने का फैसला लिया है. आरजेडी पश्चिम बंगाल के चुनाव में उम्मीदवार खड़े नहीं करेगी.


कल ममता से मुलाकात 
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव कल यानि सोमवार को ममता बनर्जी से मिल सकते हैं. इस मुलाकात के बाद आरजेडी ये एलान करेगी कि वह तृणमूल कांग्रेस का समर्थन करने जा रही है. ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से भी तेजस्वी यादव की बात हुई है. रविवार को कोलकाता में तेजस्वी ने अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की. बैठक में आरजेडी नेताओं को कहा गया कि वे बीजेपी को हराने के लिए कुर्बानी देने को तैयार रहें.


इस बाबत पूछे जाने पर आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव औऱ बंगाल के प्रभारी श्याम रजक ने कहा कि पार्टी ने फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है. लेकिन आरजेडी की पहली प्राथमिकता बीजेपी को हराने की है. श्याम रजक ने बताया कि तेजस्वी यादव ममता बनर्जी से मिल सकते हैं. उन्होंने कहा कि वैसे भी ममता बनर्जी का लालू परिवार के साथ पारिवारिक संबंध रहा है. अगर मुलाकात होती भी है तो इसमें सिर्फ राजनीति नहीं तलाशा जाना चाहिये.