ब्रेकिंग न्यूज़

Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा

Home / news / पटना में वेब मीडिया समिट 2023 का आयोजन, देशभर के नामी गिरामी पत्रकार...

पटना में वेब मीडिया समिट 2023 का आयोजन, देशभर के नामी गिरामी पत्रकार हुए शामिल, बिहार के लिए गौरव की बात : राजू दानवीर

28-Oct-2023 04:16 PM

By ARYAN SHARMA

PATNA: राजधानी पटना के सगुना मोड़ स्थित पनाश बैंक्वेट में आज वेब जर्नालिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा वेब मीडिया समिट 2023 का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर के नामी गिरामी पत्रकारों ने शिरकत किया। इस समिट में विशिष्ट अतिथि के रूप में आज जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए और इस आयोजन को अभूतपूर्व बताया।


राजू दानवीर ने कहा कि जमाना डिजिटल का है। खबरों के प्रसार तंत्र का एक बड़ा माध्यम डिजिटल प्लेटफॉर्म हो गए हैं। ऐसे में खबरों की सहजता, सटीकता और प्रखरता को बरकरार रखना एक चुनौती पूर्ण कार्य है। लेकिन यह भी आज डिजिटल के दक्ष पत्रकारों द्वारा बखूबी किया जा रहा है। इस क्षेत्र में बिहार और यहां के पत्रकार भी अछूते नहीं हैं। मुझे लगता है कि बिहार में भी डिजिटल पत्रकारिता जगत में अभूतपूर्व सफलता अर्जित की है। मुख्य धारा की अखबारों और टेलीविजन के साथ आज डिजिटल एरा के पत्रकार और उसके व्यूअर को सराहनीय उपस्थिति है, जो नेट की स्पीड से खबर तक पहुंच रहे हैं। 



उन्होंने कहा कि ऐसे में यह सम्मेलन बिहार के लिए मील का पत्थर शामिल होगा, जहां देशभर के पत्रकार एक साथ विचारों और तकनीकी बारीकियों पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में देश भर के पत्रकारों का जमावड़ा लगा, जो अद्भुत प्रयास से ही संभव हो सका। डिजिटल युग में इस तरह का सम्मेलन बिहार की धरती पर होना गौरव की बात है। इस आयोजन में  बिहार की सांस्कृतिक, कला, साहित्य, गौरवशाली इतिहास, पूरा तत्व और डिजिटल युग पर गहन चर्चा होगी। यह एक अविश्वसनीय पहल है, जिसकी जितनी सराहना की जाए, वो कम होगी। मैं इस कार्यक्रम के आयोजकों को इसकी सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं। 


इससे पहले आयोजकों द्वारा राजू दानवीर को अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वेब जर्नालिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया का स्मारिका भी लॉन्च किया गया। मौके पर देश भर के पत्रकारों के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

news image

news image

news image