ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / news / Acharya Kishore Kunal Passed Away: आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर शोक की...

Acharya Kishore Kunal Passed Away: आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर शोक की लहर, आर के सिन्हा और ऋतुराज सिन्हा ने जताया गहरा दुख

29-Dec-2024 01:28 PM

By First Bihar

PATNA: महावीर मन्दिर (mahaveer mandir) न्यास के सचिव और 1972 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल (Acharya Kishore Kunal) का रविवार को सुबह 8 बजे हृदय गति रूकने से निधन हो गया। उनके निधन से पूरे बिहार में शोक की लहर है। भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सांसद राज्यसभा आर के सिन्हा और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।


बीजेपी के वरिष्ठ नेता आर के सिन्हा ने कहा कि आज सुबह एक अत्यंत दुखद समाचार मिला। हमारे परम मित्र, भ्राता तुल्य, और आध्यात्मिक सखा, भाई आचारे किशोर कुणाल अब हमारे बीच नहीं रहे। यह हृदय को झकझोर देने वाला समाचार है।


उन्होंने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल ने अपने जीवन में अध्यात्म, ज्ञान, और मानव सेवा का जो अद्वितीय योगदान दिया, वह सदा हमारे हृदय में अमिट रहेगा। उनकी सरलता, सौम्यता, और मार्गदर्शन ने अनगिनत लोगों के जीवन को प्रेरित किया और सही दिशा दी।


उनकी कमी को शब्दों में व्यक्त कर पाना कठिन है। यह क्षति न केवल उनके परिवार और मित्रों के लिए है, बल्कि पूरे समाज के लिए भी अपूरणीय है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल दें।