ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

रोहतास: वाटरफॉल में अचानक आई बाढ़, पानी के बीच फंसे पिकनिक मना रहे लोग, नहीं छोड़ा एक दूसरे का हाथ

31-Jul-2024 08:12 PM

By RANJAN

ROHTAS: खबर रोहतास जिला से आ रही है जहां अमझोर इलाके में कैमूर पहाड़ी से निकलने वाले कशिश वॉटरफॉल में अचानक पानी का बहाव तेज हो जाने के कारण वाटरफॉल के दूसरी ओर पिकनिक मनाने आए कई लोग फंस गए। लेकिन एक दूसरे का लोगों ने हाथ नहीं छोड़ा और किसी तरह से पानी के धार के बीच से वे बाहर निकले। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना था कि किस्मत अच्छी थी कि जान बच गयी। 


सासाराम के अमझोर में कैमूर पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश होने के कारण अचानक कशिस वॉटरफॉल में पानी का बहाव तेज हो गया। जिसके बाद बहुत से लोग वाटरफॉल के दूसरे तरफ फस गए। पानी का बहाव बढ़ता हुआ देख वाटरफॉल के दूसरी और फंसे लोग परेशान हो गए। लेकिन बाद में सभी ने हिम्मत दिखाई और एक दूसरे का हाथ पकड़ कर बाहर निकले। 


बता दें कि कशिश वॉटरफॉल सुदूरवर्ती इलाके में है और मानसून में यहां खूबसूरत झरना निकलता है। लेकिन कैमूर पहाड़ी पर अधिक बारिश होने के कारण कभी-कभी इस वॉटरफॉल का रूप रौद्र हो जाता है। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ। आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि किस प्रकार पानी के तेज धार में लोग निकलने की कोशिश कर रहे हैं। अंतत: सभी लोग एक दूसरे का हाथ पकड़ कर पानी से निकल गए। बताया जाता है कि 35 से अधिक लोग वॉटरफॉल के दूसरी ओर फस गए थे। लेकिन एक दूसरे के हाथ पकड़ कर सभी बाहर निकल गए।