ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दो अलग वारदातों से सनसनी: बगहा में मटकोर देखने गई नाबालिग की मिली लाश, लीची के पेड़ से लटका मिला दूसरी लड़की का शव PU छात्रसंघ चुनाव में बैलेट पेपर पर यह क्या लिख दिए स्टूडेंट, रद्द हुआ 500 से ऊपर वोट; जानिए क्या है पूरा प्लान नेपाल चुनाव: आधी रात से सील हो जाएगी भारत-नेपाल सीमा, बॉर्डर पर निगरानी तेज; 5 मार्च को वोटिंग नेपाल चुनाव: आधी रात से सील हो जाएगी भारत-नेपाल सीमा, बॉर्डर पर निगरानी तेज; 5 मार्च को वोटिंग Bihar Land Survey : अमीन और राजस्व कर्मचारियों की कमी से दाखिल-खारिज जमीन सर्वे और 45 लाख आवेदन अटके, जानिए खाली पदों की संख्या बिहार पुलिस की सख्ती: होली से पहले 100 से अधिक लोगों को थमाया नोटिस, 3 मार्च को थाने में हाजिरी लगाने का निर्देश बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: शार्प शूटर नवनीत सिंह गिरफ्तार, दानापुर कोर्ट शूटआउट केस में था वांटेड Bihar News : 'खाता न बही जे नीतीश कहें वो सही ....', JDU के सीनियर लीडर का उपेंद्र कुशवाहा को लेकर बड़ा बयान Crime News: होली से पहले युवक का शव मिलने से सनसनी, पीट-पीटकर हत्या की आशंका Bihar Teacher Ranking : बिहार में अब IPS मॉडल पर तय होगा 5.18 लाख शिक्षकों की वरिष्ठता, अनुभव के आधार पर तय होगा प्रभार

वार्ड सदस्य के पति का मर्डर, नल जल योजना की शिकायत करने पर मारी गोली

18-Jul-2020 09:55 PM

By Pranay Raj

NALANDA :  बिहार में कोरोना संक्रमण की महामारी के बीच आपराधिक घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक़्त एक ताजा खबर नालंदा से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक वार्ड सदस्य के पति का मर्डर कर दिया है. नल जल योजना की शिकायत करने पर गोली मारकर अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात नालंदा जिले में रहुई थाना इलाके के फ़रीदा गांव की है. जहां शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान सैदल्ली गांव निवासी किशोरी प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही विधि व्यवस्था डीएसपी संजय कुमार अस्पताल पहुंच परिजन से घटना की जानकारी ली.


मृतक के चचेरे भाई मनोज कुमार ने बताया कि गांव में किये जा रहे नल जल योजना में घटिया सामग्री को लेकर वार्ड सदस्य और मुखिया के खिलाफ लिखित शिकायत किये थे. इसी शिकायत  खुन्नस में वार्ड सदस्य  और उसके समर्थकों ने उस वक्त गोली मार दी, जब वे गांव से बाहर घूमने जा रहे थे. गंभीर हालत में परिजन बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. विधि व्यवस्था डीएसपी संजय बताया कि परिजन नल जल योजना की शिकायत करने के मामले को लेकर गोली मारने की बात कही जा रही है. हालांकि पुलिस अभी मामले की छानबीन में जुटी हुई है.