पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
27-Dec-2021 02:30 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां वार्ड सचिवों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। दरअसल अपनी मांगों को लेकर हजारों वार्ड सचिव भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। BJP कार्यालय के बाहर वार्ड सचिवों ने जमकर हंगामा मचाया और पथराव किया। वार्ड सचिवों द्वारा की गयी पथराव से सड़क पर लगी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी है। वही कई वार्ड सचिव घायल हो गये है वही करीब दस पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
भाजपा कार्यालय के बाहर हजारों की संख्या में वार्ड सचिव बैठ गये और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बिहार के कई जिलों से आए वार्ड सचिव अपनी मांगों को लेकर हंगामा करने लगे। बीजेपी कार्यालय के बाहर बैठे वार्ड सचिवों को जब पुलिस ने हटाने की कोशिश की तो वे उग्र हो गये और पथराव करने लगे। वार्ड सचिवों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ गयी। इस दौरान बीजेपी कार्यालय के बाहर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया।
गौरतलब है कि पटना के गर्दनीबाग में 13 दिन से पंचायत वार्ड सचिव धरना पर बैठे थे। लेकिन जब उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया तो वे अपनी मांग को लेकर बीजेपी कार्यालय के पास पहुंच गये और बीजेपी कार्यालय के बाहर हंगामा करने लगे। इस दौरान वार्ड सचिवों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे वार्ड सचिवों को हटाने के लिए भारी संख्या में पुलिस की टीम पहुंच गयी। पुलिस की टीम वार्ड सचिवों को हटाने की कोशिश करने लगे तो वे उग्र हो गये और पथराव करने लगे। इनके उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ गयी। वही वाटर कैनन को भी मौके पर बुलाया गया। वार्ड सचिवों को खदेड़ कर वहां से भगाया गया। वीर चंद पटेल पथ से वार्ड सचिवों को हटाया गया है। इस दौरान कई वार्ड सचिव घायल हो गये है। वही दस से अधिक पुलिसकर्मी भी घायल हुए है।


