ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे

मुजफ्फरपुर में वार्ड पार्षद की गुंडागर्दी CCTV में कैद, दुकानदार के साथ की गाली-गलौज और मारपीट, सिर पर तान दिया पिस्टल

मुजफ्फरपुर में वार्ड पार्षद की गुंडागर्दी CCTV में कैद, दुकानदार के साथ की गाली-गलौज और मारपीट, सिर पर तान दिया पिस्टल

17-Sep-2024 09:11 PM

By MANOJ KUMAR

 MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में वार्ड पार्षद की दबंगई सामने आई है। जहां हार्डवेयर दुकान में घुसकर वार्ड पार्षद ने मारपीट और गाली गलौज की। इस दौरान दुकानदार पर पिस्टल तान दिया। वार्ड पार्षद को शायद यह नहीं पता था कि दुकान के भीतर और बाहर CCTV लगा हुआ है। जिसमें वीडियो के साथ-साथ ऑडियों भी रिकॉर्ड होता है। 


घटना मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही की है। हार्डवेयर दुकान के मालिक के साथ मारपीट और गाली गलौज करने वाले शख्स की पहचान वार्ड संख्या 10 का पार्षद अभिमन्यु चौहान के रूप में हुई है। जो अपने ही पड़ोसी और हार्डवेयर दुकानदार पर किसी बात को लेकर उग्र हो गये। गुस्से से लाल अपने गुर्गों के साथ वो दुकान पर आ धमके और दुकानदार के साथ मारपीट करने लगे।


 इस दौरान वार्ड पार्षद ने दुकानदार के गाल पर तमाचा जड़ दिया और भद्दी-भद्दी गालियां दी। गुस्से से लाल वार्ड पार्षद यही नहीं रूके अपने कमर में पिस्टल तक निकाल लिया और दुकानदार पर तान दिया। यही नहीं अभिमन्यु चौधरी अपना लाइसेंसी पिस्टल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। वार्ड पार्षद अभिमन्यू की दबंगई वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी जो अब सामने आया है।


 घटना को लेकर हार्डवेयर दुकान के मालिक जितेंद्र कुमार ने सदर थाने में वार्ड पार्षद अभिमन्यु चौहान और उनके भाई दिलीप चौहान के साथ-साथ करीब 20 से 25 अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया है। वार्ड पार्षद अभिमन्यु चौहान की अच्छी राजनीतिक पकड़ है। ऐसे में देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई कर पाती है। हालांकि पूरे मामले पर सदर थानेदार अस्मित कुमार का कहना है कि इस संबंध में पीड़ित दुकानदार ने थाने में शिकायत की है। मामले की जांच कर पुलिस कार्रवाई करेगी। बता दें कि अभिमन्यू चौहान नगर निगम वार्ड 10 के पार्षद और मुजफ्फरपुर नगर निगम के सशक्त समिति सदस्य भी हैं।