ब्रेकिंग न्यूज़

शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब

BIHAR NEWS : वार्ड पार्षद पुत्र की हत्या, अपराधियों ने गोलियों से भूना; दिवाली वाले घर में पसरा मातम

30-Oct-2024 02:16 PM

By First Bihar

BUXAR : बिहार के बक्सर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां हत्या का मामला सामने आया है। अपराधियों ने वार्ड पार्षद पुत्र की हत्या गोली मारकर कर दी। बताया जा रहा है कि दो परिवारों के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। जिसमें एक पक्ष के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने हत्यारा की पहचान कर ली है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 


जानकारी के अनुसार यह घटना नावानगर थाना क्षेत्र के केसठ गांव की है। मृतक की पहचान वार्ड पार्षद विद्यावती देवी की 26 वर्षीय पुत्र अखिलेश तिवारी उर्फ मंडल तिवारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हथियार बंद अपराधियों ने युवक को उस वक्त गोलियों से भून डाला जब वह अपने दरवाजे में खड़ा था। यह घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दिवाली वाले घर में मातम पसर गया है। 


बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इधर, घटना को लेकर एसपी शुभम आर्य ने जल्द खुलासा करने की बात कही है। एसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 


उधर, इस घटना को लेकर बक्सर एसपी ने बताया कि नावानगर थाना क्षेत्र के केसठ गांव में पुरानी जमीनी विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारी गई है। इलाज के दौरान मौत हो जाने की सूचना मिली है। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।