खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
19-Dec-2019 12:50 PM
PATNA : अभी-अभी पटना की सड़कों पर बंद के समर्थन में जाप अध्यक्ष पप्पू यादव उतरे हैं। जंजीर में जकड़े हुए पप्पू यादव ने केन्द्र और बिहार सरकार के खिलाफ हुंकार भरी है। बंद तो वाम दलों का है लेकिन बाजी पप्पू यादव मार ले गये हैं। पटना समेत बिहार की सड़कों पर तमाम जगह जाप के कार्यकर्ता ही नजर आ रहे हैं।
पप्पू यादव ने हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार को संविधान पर भरोसा नहीं है। उन्होनें सरकार को आगाह करते हुए कहा कि नफरत मत फैलाओ इस देश में । उन्होनें कहा कि केंद्र सरकार देश को टुकड़े-टुकड़े कर रही है। संविधान की रक्षा और देश की अखंडता बरकरार रखने के लिए हम हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ेंगे। वाम दलों के बुलाए इस बंद के समर्थन में पटना की सड़कों पर सबसे ज्यादा पप्पू यादव के समर्थक ही दिखें। पटना के डाकबंगला चौराहा पर कार्यकर्ता अलग तरीकों से प्रदर्शन करते दिखें। जाप कार्यकर्ताओं ने सीएए कानून के विरोध में कपड़े उतारकर विरोध किया।
पूरे बिहार में बंद का असर देखने को मिल रहा है। बिहार के विभिन्न जिलों में बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। वाम दलों के बुलाए बंद में राजद को छोड़ महागठबंधन के सभी घटना दल हम, वीआईपी और आरएलएसपी शामिल हैं । लेकिन सड़क पर अगर विरोध की बात करें तो जाप के कार्यकर्ताओं का उपद्रव और गुंडागर्दी देखने को मिला। राजधानी पटना समेत विभिन्न इलाकों में जाकर कार्यकर्ताओं ने न केवल दुकानों को जबरन बंद कराया बल्कि कई वाहनों को भी निशाना बनाया। राजधानी पटना में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पॉश इलाका कहे जाने वाले डाक बंगला चौराहा पर गुंडागर्दी करते हुए कई गाड़ियों को निशाना बनाते हुए उनके शीशे फोड़ दिए।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...