ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज

वाह रे शराबबंदी ! नशे में धुत ड्राइवर ने बाइक सवार को रौंदा, अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटा वाहन

वाह रे शराबबंदी ! नशे में धुत ड्राइवर ने बाइक सवार को रौंदा, अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटा वाहन

14-Oct-2023 12:02 PM

By First Bihar

BEGUSARAI : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या उससे जुड़ा कारोबार करना गैरकानूनी बताया गया है। उसमें भी यदि आप किसी भी राज्य में हो और शराब पी रखी है तो वाहन चलाने की अनुमति नहीं प्रदान की जाती है। लेकिन, इसके बाबजूद इस कानून की हालत क्या है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार,बेगूसराय में शराबबंदी के बीच नशे में चूर तेज रफ्तार कमांडर चालक ने एक खड़ी बाईक में जोरदार टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर वाहन गड्ढे में पलट गया। इस दौरान राहगीर समेत स्थानीय दुकानदारों की जान बाल बाल बच गए हैं। जबकि दुकान के समान क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच नशेड़ी चालक को हिरासत में लेकर सदर अस्पताल भेजा जहां उसकी मेडिकल जांच कराई जा रही है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के जेल गेट स्थित एन एच 31 की है।


वहीं, इस घटना के बाद हिरासत में आए चालक की पहचान मिरैलीपुर निवासी संजय झा के रूप में की गई जबकि बाईक सवार लाखो ओपी क्षेत्र  के नया नगर विष्णुपुर निवासी संजय कुमार के रूप की गई हैं। चालक ने भी शराब पीने की जानकारी देते हुए बताया कि उसे ट्रैफिक चौक पर लोगों ने शराब पिला दिया था।


घटना में क्षतिग्रस्त बाइक सवार ने बताया कि वह अपने शिक्षिका पत्नी को ड्यूटी पहुंचा कर घर लौट रहे थे तभी जेल गेट स्थित एन एच 31 किनारे दुकान पर समान खरीदने रुके हुए थे और बाइक सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी बीच तेज रफ्तार कमांडर आया और बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए गड्ढे में पलट गया जिससे बाईक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।फिलहाल थाने की पुलिस नशेड़ी चालक को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।