Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान
10-Oct-2023 09:56 AM
By First Bihar
SARAN : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। इसको लेकर कठोर सजा का भी प्रावधान है। लेकिन, बाबजूद इसके इस कानून के हालात क्या है वह शायद ही किसी भी छुपा हुआ हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला छपरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां शराब लदी कार का पीछा करने के दौरान पुलिस के दारोगा समेत 5 जवान बुरी तरह से जख्मी हो गए।
दरअसल, सूबे में शराब माफिया का गोरखधंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में अब छपरा में एक शराब लदी कार को पकड़ने की कोशिश में पांच पुलिस वाले बाल- बाल बचे। पुलिस वालो की जीप पलट गई जिसमें दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह घटना सारण के माँझी के नरपलिया के समीप की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक. खड़ी माँझी थाना के गश्ती वाहन ने सामने से भाग रहे संदिग्ध वाहन को खदेड़ा। तेज गती से गाड़ी भगाने के कारण बरेजा के समीप अनियंत्रित होकर गश्ती वाहन गहरे खड्डे में गिरी। उक्त दुर्घटना के समय गाड़ी ड्राइवर समेत पांच पुलिस वाले सवार थे। घटना में माँझी थाने में पदस्थापित एसआई बीरेन्द्र राम, चालक डीएपी कौशल कुमार, नीतू कुमारी सिपाही, बन्दना कुमारी सिपाही, तथा रूपम कुमारी सिपाही सड़क बुरी तरह जख्मी हो गए। माँझी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी जख्मी को छपरा रेफर कर दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
उधर,भाग रहे लग्जरी कार का थोड़ी दूर आगे चक्का ब्लास्ट हो गया। उसके बाद गाड़ी में सवार धंधेबाज डर गए और कार कर छोड़ भाग निकले। कार को पुलिस ने जब्त कर दिया। उसके अंदर शराब छिपाकर रखी गई थी जिसे सारण पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस गाड़ी के मालिक और धंधेबाजों का पता लगाने में जुट गई है।