ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
25-Aug-2021 08:33 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां देर शाम बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला। बाइक सवार दो अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा मिलन चौक के समीप की है। मृतक की पहचान बाघा निवासी हरिवंश साह के 35 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार साह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक नीरज साह अपने घर के सामने बैठा हुआ था तभी एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दो गोली नीरज कुमार को जा लगी। गोली लगने के बाद खून से लथपथ होकर नीरज साह बेहोश होकर घर के सामने ही गिर गया।
गोली की आवाज सुनने के बाद घरवाले दौरे तो अपराधी हथियार लहराते हुए फायरिंग करते फरार हो गये। गोली चलने के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल हो गया। परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए नीरज को बेगूसराय सदर अस्पताल ले गये जहांं डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद लोहिया नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक नीरज आइसक्रीम का कारोबारी था। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच हुआ है। वही गांव में मातम का माहौल है।