Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार
23-Sep-2020 10:30 AM
PATNA : वीआरएस लेने के बाद बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने पहली बार मीडिया के सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. हालांकि डीजीपी रह चुके गुप्तेश्वर पांडे ने खुद वीआरएस के बाद यह कहा था कि वह आज शाम अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव आएंगे. लेकिन अपने सरकारी आवास के बाहर मीडिया का जमावड़ा देखते हुए गुप्तेश्वर पांडे ने उनसे बातचीत की है.
पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने वीआरएस के बाद पहली बार बिहार में जंगलराज की याद लोगों को दिलाई है. गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि बिहार के लोगों को और को नहीं भूलना चाहिए. जब यहां एके-47 के दम पर अपराधियों का बोलबाला था बिहार में पिछले 15 साल के अंदर बहुत कुछ बदला है और आज यहां रामराज्य वाली स्थिति है.
गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि उन्होंने लोगों के सवालों से उठकर वीआरएस लेने का फैसला किया हर दिन उन्हें हजारों फोन आते थे कि क्या उन्होंने वीआरएस ले लिया है. हर दिन लोगों के सवालों का जवाब देना मुश्किल था. इसलिए उन्होंने खुद वीआरएस लेने का फैसला किया गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि उन्होंने पुलिस की सेवा पूरे निष्ठा के साथ की है और आगे जिस क्षेत्र में भी काम करेंगे निष्ठा बनी रहेगी.
वीआरएस लेने के बाद गुप्तेश्वर पांडे ने जिस तरह नीतीश सरकार के कसीदे पढ़े हैं वह इस बात का संकेत है कि वह अपनी राजनीतिक पारी खेलने को तैयार हैं. गुप्तेश्वर पांडे ने सुशांत सिंह राजपूत के को लेकर उन पर उठ रहे सवालों पर भी खुलकर अपनी राय रखी उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में जो कुछ हुआ वह बिहारी अस्मिता से जुड़ा सवाल था बिहार पुलिस के ऊपर जब सवाल उठे तो खुलकर सामने आ गए.