पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त
18-Aug-2020 04:24 PM
PATNA: बिहार में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. लेकिन इसकी चिंता छोड़ तेजप्रताप यादव भगवान कृष्ण की भक्ति में जुटे हुए हैं. वह इन दिनों धोती कुर्ता और गमछी लेकर वृंदावन की गलियों में घूम रहे हैं.
12 लोगों के साथ पहुंचे वृंदावन
तेज प्रताप यादव वृंदावन में तीन दिनों से हैं. उनके साथ में करीब 12 लोग है. जो उनके साथ में रहते हैं. तेजप्रताप कई दुकानों पर जाकर भगवान राधाकृष्ण, सालिग्राम और श्रीनाथजी की मूर्ति खरीदी. इसके बाद मूर्तियों के लिए लोई बाजार से श्रृंगार और पोशाकें खरीदीं तीन घंटा बाजार करने के बाद फिर वह रमणरेती स्थित एक गेस्ट हाउस चले गए. सभी लोग यही पर ठहरे हुए है.
पैदल घूमते रहे तेजप्रताप
तेजप्रताप यादव वृंदावन के रमणरेती क्षेत्र स्थित इस्कॉन मंदिर, इस्कॉन की गौशाला और रंगजी मंदिर बाजार और लोई बाजार में आम श्रद्धालुओं की तरह घूमते दिखे. बता दें कि इससे पहले भी कई बार तेजप्रताप यादव वृंदावन जाते रहते हैं. उनके साथ कई लोग भी वृंदावन जाते हैं. तेजप्रताप यादव महुआ से विधायक हैं. इस साल के अंत तक बिहार में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. लेकिन वह अपने वोटरों से फिलहाल दूर है.