ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत

Home / news / वृंदावन में गुरू वल्लभाचार्यजी से मुलाकात के बाद दिल्ली में अपने दोस्त चैतन्य...

वृंदावन में गुरू वल्लभाचार्यजी से मुलाकात के बाद दिल्ली में अपने दोस्त चैतन्य से मिले तेजप्रताप, चैतन्य ने फोटो शेयर करते हुए लिखा "अतिथि देवों भव:"

27-Aug-2021 02:49 PM

DESK: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव इन दिनों दिल्ली में हैं। बुधवार को वृंदावन में अपने गुरू वल्लभाचार्य जी से मुलाकात के बाद गुरुवार की रात तेजप्रताप दिल्ली पहुंचे गये। जहां अपने दोस्त चैतन्य पालित से मिलने उनके आवास पर तेजप्रताप पहुंचे जहां उन्होंने साथ बैठकर डिनर भी किया। तेजप्रताप से मुलाकात के दौरान ली गयी कई फोटोग्राफ्स को चैतन्य पालित ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया है। चैतन्य ने फोटो अपलोड करते हुए यह लिखा है कि "अतिथि देवों भव:"


इससे पहले बुधवार को तेजप्रताप वृंदावन में अपने गुरू वल्लभाचार्य जी से मुलाकात की थी। तेजप्रताप यादव ने खुद तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी की थी। जिसमें तेजप्रताप वल्लभाचार्य से आशीर्वाद लेते दिखे। ताजा तस्वीरों में तेजप्रताप अपने दोस्त चैतन्य पालित के घर पर उनके परिवार के सदस्यों के साथ डिनर करते नजर आ रहे हैं। चैतन्य के घर में लगाए गये फोटो गैलरी भी देखते तेजप्रताप नजर आ रहे हैं। वृंदावन में गुरुजी से मुलाकात हो या फिर दिल्ली में दोस्त से मुलाकात इस दौरान तेजप्रताप किसी तरह का पॉलिटिकल बयानबाजी करने से बचते दिखे। 


तेजप्रताप और चैतन्य पालित की मुलाकात के दौरान लिए गये फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। आपके मन में एक सवाल आ रहा होगा कि चैतन्य पालित आखिर कौन हैं जिनसे तेजप्रताप यादव ने दिल्ली में मुलाकात की। दरअसल चैतन्य गया के रहने वाले हैं। फिलहाल वे दिल्ली में रहते हैं। चैतन्य के पिता जय कुमार पालित कांग्रेस से विधायक थे। चैतन्य भी कांग्रेस से जुड़े हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने चैतन्य को टिकट नहीं दिया था। उनकी जगह अनिरुद्ध प्रसाद सिन्हा को टिकट दिया गया था। जिसके बाद चैतन्य ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया लेकिन वे चुनाव हार गए।

news image

news image