ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

Home / news / वोटिंग से पहले अरेस्ट हुआ मायावती का कैंडिडेट : इस लोकसभा सीट से...

वोटिंग से पहले अरेस्ट हुआ मायावती का कैंडिडेट : इस लोकसभा सीट से ठोक रहा है अपनी दावेदारी

24-May-2024 07:10 AM

By First Bihar

GOPALGANJ : 25 मई को बिहार की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। जिसमें एक गोपालगंज (सु) लोकसभा सीट भी शामिल है। यहां एनडीए की तरफ से वापस पुराने कैंडिडेट आलोक कुमार सुमन पर भरोसा जताया गया है तो महागठबंधन में यह सीट वीआईपी के खाते में गई है और यहां से  प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान को टिकट दिया गया है। लेकिन, सबसे बड़ी बात यह है कि यहां मायावती की पार्टी बसपा भी चुनाव लड़ रही है। मायावती ने यहां सुजीत कुमार को अपना कैंडिडेट बनाया है और अब वोटिंग से पहले ही सुजीत कुमार अरेस्ट हो चुके हैं। 


दरअसल, गोपालगंज सीट से बसपा के टिकट पर सुजीत कुमार यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं चुनाव से दो दिन पहले गुरुवार को उनकी गिरफ्तारी हो गई। सुजीत कुमार पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है। गोपालगंज पुलिस ने उनको गिरफ्तार तो किया ही, साथ ही उनकी गाड़ी भी जब्त कर ली है। उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।


थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गोपालगंज सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र के थावे थानाक्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी बसपा प्रत्याशी सुजीत कुमार राम ने निर्वाचन कार्यालय से गुरुवार दोपहर 12:00 बजे से 3:00 तक के लिए थावे, गोपालगंज और बरौली प्रखंड में प्रचार-प्रसार और रोड शो की अनुमति ली थी। लेकिन, वह निर्धारित समय के बाद बिना किसी अनुमति के अपने वाहन से कुचायकोट थानाक्षेत्र में अपना प्रचार-प्रसार कर रहे थे। इसके साथ ही जिस गाड़ी से वह प्रचार प्रसार कर रहे थे, उस गाड़ी की अनुमति भी नहीं ली गई थी।


उधर, इस मामले की जानकारी होने के बाद अंचल पदाधिकारी कुचायकोट मणिभूषण कुमार तथा कुचायकोट थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बसपा प्रत्याशी को गिरफ्तार करते हुए उनके वाहन को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बिना अनुमति चुनाव प्रचार कर रहे बसपा प्रत्याशी को गिरफ्तार किया गया है। बिना अनुमति वाहन का प्रयोग चुनाव प्रचार के लिए करने पर वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। प्रत्याशी के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन को लेकर प्राथमिकी की गई है। इस मामले में पुलिस नियमानुकूल आगे की कार्रवाई कर रही है।