ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Home / news / ‘मतदान केंद्रों पर बुर्का पहनकर वोट देने जाने वालों की हो जांच’ वोटिंग...

‘मतदान केंद्रों पर बुर्का पहनकर वोट देने जाने वालों की हो जांच’ वोटिंग से पहले गिरिराज सिंह की बड़ी मांग

12-May-2024 02:39 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में देश के कई राज्यों में 13 मई को वोटिंग होनी है। बिहार की पांच सीटों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में भी सोमवार को सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी हालांकि वोटिंग से ठीक एक दिन पहले बीजेपी सांसद और बेगूसराय से उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने चुनाव आयोग से बड़ी मांग कर दी है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि मतदान केंद्रों पर बुर्का पहनकर आने वाले वोटर्स के चेहरे की जांच होनी चाहिए।


दरअसल, बेगूसराय संसदीय सीट पर कल यानी सोमवार को वोटिंग होनी है। इस सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद गिरिराज सिंह एनडीए के साझा उम्मीदवार हैं जबकि महागठबंधन से सीपीआई अवधेश राय चुनाव मैदान में हैं। बेगूसराय में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या ढ़ाई लाख के अधिक है, जो जिले के कुल मुस्लिम आबादी का 14 फीसदी है। वोटिंग से ठीक एक दिन पहले गिरिराज सिंह ने गड़बड़ी की आशंका जताते हुए मुसलमानों को लेकर चुनाव आयोग से बड़ी मांग कर दी है।


महिला मुस्लिम मतदाताओं को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा है कि जो भी महिला मतदाता हैं मतदान केंद्रों पर बुर्का पहनकर वोट देने के लिए जाती हैं। ऐसे में उनका चेहरा ढंका रहता है। उस चेहरे को देखने और पहचान करने का अधिकार सभी पोलिंग एजेंट को होता है। अगर कोई आपत्ति करता है तो इसपर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए क्योंकि इससे वोट में रेगिंग होने का चांस रहता है है।


उन्होंने कहा कि लोग बुर्का पहनकर वोट देने जाते हैं और उनका चेहरा ढंका रहता है और चुनाव को प्रभावित करते हैं। गिरिराज सिंह ने मतदान कराने वाले चुनाव अधिकारियों से अपील की कि जो लोग भी बुर्का पहनकर जाएं उनके चेहरा अगर पहचान में नहीं आ रहा है तो उनके चेहरे को देखें।