अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Sep-2020 07:10 AM
PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चुनाव आयोग लगातार मशक्कत कर रहा है। कोरोना काल में कैसे चुनाव कराए जाएं इसके लिए विशेष गाइड लाइन बनाई गई है लेकिन इन तैयारियों के बीच अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं है तो आपको वोटिंग का मौका नहीं मिलेगा। अब वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आपके पास आखिरी मौका है।
पटना में अगर आप वोटर लिस्ट के अंदर अपना नाम चाहते हैं तो 27 सितंबर को विशेष कैंप के दौरान मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। सभी मतदान केंद्रों पर स्पेशल कैंप लगाकर वोटर लिस्ट में नए नाम जोड़े और पुराने नाम हटाए जाएंगे। अगर आपने अब तक अपना नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़वाया है तो आप इस स्पेशल कैंप के जरिए अपना नाम जुड़वा सकते हैं। प्रवासियों से लेकर वैसे मतदाता जिनको वोटिंग करने की अहर्ता हाल में ही मिली है वह भी अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पेशल कैंप के जरिए अभियान चलाकर वोटर लिस्ट अपडेट करने का निर्देश दिया है हालांकि स्पेशल कैंप के दौरान कोविड-19 के मानकों का पूरी तरह से पालन करने को भी कहा गया है। स्पेशल कैंप के दौरान लिए गए आवेदनों को उसी दिन हर बूथ के मुताबिक शाम 5 बजे तक जमा करने का निर्देश दिया गया है।