Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Bihar News: बिहार में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; दो की हालत गंभीर bike gang robbery : पटना से सटे इलाके में दिनदहाड़े हीरो शोरूम मालिक से 6 लाख रुपए की लूट, अपराधियों ने बाइक से पीछा कर दिया घटना को अंजाम बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या? बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या? इंस्टाग्राम स्टोरी बनी मौत का पैगाम: बिहार में अवैध संबंध के कारण दुकानदार की बेरहमी से हत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार Six Lane Bridge : मोकामा-बेगूसराय सिक्स लेन पुल पर जल्द शुरू होगी यह सुविधा, परिवहन मंत्री ने दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: फुलवारी शरीफ में महिला डिग्री कॉलेज की मांग, जानिए शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में क्या दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी
20-Jul-2024 05:56 PM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव में वोट जिहाद का आरोप केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लगाया है। उन्होंने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट की जांच करने की मांग चुनाव आयोग से की है। कहा कि इन चार राज्यों में लोकसभा चुनाव के दौरान बड़ी साजिश की गयी।
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि हर मतदान केंद्र पर 50 वोट हिन्दुओं के काटे गये। इसके पीछे टुकड़े-टुकड़े गैंग का हाथ है। यह इसी गैंग की साजिश है जिसने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में हिन्दुओं के वोट काटने की कोशिश की। जिसमें इस गैंग ने करोड़ों रूपये खर्च कर डाले। हम चुनाव आयोग से यह मांग करते हैं कि इन चार राज्यों के वोटर लिस्ट की जांच की जाए तो सब सच्चाई सामने आ जाएगी। वही बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में इंडिया गठबंधन ने आज प्रतिरोध मार्च किया।
पूरे बिहार के जिला मुख्यालय में विपक्ष ने नीतीश सरकार के खिलाफ प्रतिरोध मार्च किया और बिहार की विधि व्यवस्था पर सवाल उठाया। इंडिया गठबंधन के प्रतिरोध मार्च पर गिरिराज सिंह ने कहा कि जंगलराज वाले फिर से बिहार में वही दिन लाना चाहते हैं। जिसे जंगलराज का नाम दिया गया था। लेकिन यह उनकी भूल है अब कभी वो दिन दोबारा नहीं आने दिया जाएगा। बिहार की जनता उनकी मंशा को भली भांती जानती है अब वो उनके झांसे में नहीं आने वाले हैं।