ब्रेकिंग न्यूज़

पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित

नवविवाहिता की ससुराल में हत्या, कुछ महीने पहले की थी लव मैरिज, सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज

02-May-2024 07:43 PM

By First Bihar

MADHUBANI: मधुबनी में एक विवाहिता की हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। घटना बासोपट्टी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 की हैं जहां इस घटना से मायकेवालों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में हाथापुर परसा निवासी मृतका के पिता राम लखन दास ने लिखित आवेदन देकर प्राथमिक दर्ज करवाई है। 


मृतका की पहचान राजू कुमार दास के 19 वर्षीय पत्नी प्रीति कुमारी के रूप में की गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मृतक के पिता ने राजू कुमार दास और उसकी मां सखिया देवी के खिलाफ नामजद प्राथमिक की दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए मेरी पुत्री को गला दबाकर हत्या कर दी गई है। मृतका के चाचा राम सुंदर दास ने बताया कि उनकी बेटी की हत्या की गयी है। भतीजी ने कुछ महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इधर इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। बासोपट्टी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।