बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
12-Dec-2020 10:46 AM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर पूर्वी पंचायत स्थित बलुअर चौर से एक महिला की सिरकटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की जानकारी मिलते ही उजियारपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
मृतका की पहचान चांदचौर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी उमेश दास की 35 साल की पत्नी सीता देवी के रूप में की गयी है. बलुअर चौर में महिला की सिर कटी लाश मिलने की जानकारी स्थानीय लोगों को उस समय हुई जब गांव का एक शख्स शौच के लिए बलुअर चौर की ओर गया. सिर कटी लाश मिलने की खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गयी. देखते ही देखते घटनास्थल पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं हत्या की वजह और हत्यारे का अबतक पता नहीं चल पाया है.
जानकारी के अनुसार मृतका सीता देवी अपने घर से शौच करने बाहर निकली थी लेकिन वापस घर नहीं लौटी. जिसके बाद परिजन उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. बलुअर चौर में एक लाश मिलने की खबर पर जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तब जाकर शव की शिनाख्त हुई.