IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम
14-Mar-2021 11:51 AM
DESK : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में हैं. अपनी और एक्ट्रेस काजल राघवानी के बीच हुई अनबन के कारण खेसारी को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा था. काजल और खेसारी में हुए विवादों के बीच दोनों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं. इन्हीं विवादों के बीच दोनों का एक रोमांटिक सॉन्ग रिलीज किया गया है. इस वीडियो के सामने आती ही दोनों के फैंस काफी खुश हैं और दोनों को एक बार फिर सात देखकर फैंस काफी एक्साइटेड भी हैं.
आपको बता दें कि खेसारी और काजल अपने आपसी विवादों को लेकर इन दिनों खूब चर्चे में है और इसी बीच दोनों का एक रोमांटिक गाना उनके फैंस के सामने पेश किया गया है. इस गाने कि ख़ास बात यह है कि इतनी अनबन होने के बाद भी इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री काफी शानदार दिख रही है. इस जोड़ी का नया भोजपुरी गाना ‘कमर से सड़िया खुल जाई’ धमाल मचा रहा है. यह गाना खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘दुल्हन वही जो पिया मन भाये’ का है.
इस गाने में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का शानदार डांस देखने को मिल रहा है. वहीं, काजल और खेसारी पर फिल्माए गए इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है. जबकि, कुंदन प्रीत ने इसके बोल लिखे हैं और रजनीश मिश्रा ने इसका संगीत दिया है.