ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

विश्वकर्मा पूजा के दिन ट्रक ड्राइवर को मारी गोली, हालत नाजुक

17-Sep-2022 06:27 PM

GAYA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि एक के बाद एक अपराधी की वारदातों को अपराधी अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गया जिले का है जहां विश्वकर्मा पूजा के मौके पर अपराधियों ने एक ट्रक के ड्राइवर के मुंह के पास गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 


घटना आमस थाना क्षेत्र के बुधौल की है। घायल ट्रक ड्राइवर की पहचान आमस के  रेगनिया टोला मरिचा निवासी कपिल यादव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वह ट्रक पर सरिया लादकर  झारखंड से दिल्ली के लिए निकला था। विश्वकर्मा पूजा पर रात में घर जाने का मन बनाया। जब वह घर की ओर जा रहा था तभी बुधौल एनएच-2 पर बाइक सवार दो अपराधियों ने ट्रक को वापस घुमाने की बात कही तो उसने कहा कि उसका घर पास ही में है लेकिन अपराधियों ने उसकी एक ना सुनी। 


जब उसने ट्रक वापस घुमाने से इनकार कर दिया तब बदमाशों ने पिस्टल निकाल मुंह के पास गोली मार दी। गोली मारने के बाद सभी बदमाश फरार हो गये। वही गोली लगते ही कपिल यादव मौके पर गिर पड़ा जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल तक पहुंचाया लेकिन उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मगध मेडिकल रेफर कर दिया जहां कपिल यादव जिन्दगी और मौत से जुझ रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बुरी तरह से घायल ट्रक ड्राइवर जिसकी हालत काफी गंभीर है उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।