सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
20-Jun-2022 08:46 PM
DESK: कल मंगलवार यानी 21 जून को हम सभी विश्व योग दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दिन लोग योगा कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं। स्वस्थ्य रहने के लिए योग को अपनाने का संदेश देते हैं। लेकिन इसे लेकर अब सियासत भी तेज हो गयी है। जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा कल योग दिवस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि योग का अधिक से अधिक प्रचार हो यही योग दिवस का उद्धेश्य है। हमलोग एक दिन योग करने वालों में से नहीं है। ना ही दिखावे के लिए हम योग करते हैं।
जब पूछा गया की जेडीयू योग से क्यों दूरी बनायी हुई है तो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ऐसी बात नहीं है। योग से दूसरी कहां हम लोग बना कर रहे हैं। हम किसी के कहने से योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने वाले नहीं हैं और ना ही दिखाने के लिए योग करने वाले हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम एक दिन योगा नहीं करते बल्कि रोज योग करते हैं। कल भी करेंगे बाकि दिन भी करते रहेंगे।