पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
29-Dec-2021 10:27 AM
KAIMUR : बिहार को स्पेशल स्टेटस देने के मुद्दे पर एक कार्यक्रम में कैमूर पहुंचे बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बिहार राज्य के विशेष दर्जे के सवाल पर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कोई भी मांग सकता है विशेष राज्य का दर्जा। मांगने के तरीके पर मैं कुछ बात नहीं कहूंगा। केंद्र सरकार बिहार को विशेष मदद कर रही है, फिर भी लोगों को विशेष राज्य का दर्जा मांगना है तो मांगे। कौन क्या कहता है, उसपर कोई टीका टिप्पणी करता है तो मुझे उसकी परवाह नहीं है।
कैमूर पहुंचे बिहार सरकार के कृषि मंत्री ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए विशेष राज्य के दर्जे के सवाल पर कहा केंद्र सरकार बिहार को विशेष मदद कर रही है, आर्थिक पैकेज भी दे रही है। रही बात विशेष राज्य के दर्जा का तो मांगने का सबका अधिकार है जिसको मांगना है वह मांगते रहे। जिस रूप में विशेष राज्य का दर्जा मांगा जा रहा है मैं उस पर कुछ नहीं कहूंगा। लेकिन केंद्र की सरकार सहानुभूति पूर्वक भाव रखते हुए बिहार को विशेष मदद कर रही है।
हमारी मांग है बिहार पिछड़ा राज्य है इसको देखते हुए मदद किया जाए और मदद लगातार केंद्र सरकार कर भी रही है। लेकिन बिहार के लोग विशेष राज्य का दर्जा मांग रहे हैं तो भी गलत नहीं है। हर बात का राजनीतिक दृष्टिकोण से देखा जाए यह जरूरी नहीं है और हर चीजों का आप के अनुरूप जवाब दिया जाए यह भी जरूरी नहीं है। अगर कोई कुछ कह रहा है तो उस पर हमको कुछ नहीं कहना है।