बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
03-Jul-2024 08:57 AM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुले मंच से ऐलान किया था कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले-पहले सरकार राज्य के 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देगी। अब जब लोकसभा का चुनाव खत्म हो गया है तो सीएम नीतीश अपने उस वादे को पूरा करने में जुट गए हैं। सीएम नीतीश कुमार आज राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के लिए चयनित करीब 10 हजार युवाओं को नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के लिए चयनित 9888 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। मुख्य सचिवालय के संवाद कक्ष में सुबह साढ़े 11 बजे नियुक्त पत्र वितरण कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस दौरान विभागीय मंत्री के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे हालांकि अयोध्या जाने के कारण दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहेंगे।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष सर्वेक्षण सहायक, बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण लिपिक, विशेष सर्वेक्षण अमीन के पदों पर 9888 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। करीब 10 हजार कर्मियों की नियुक्ति के बाद विभाग के काम में तेजी आएगी। सरकार ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के 12 लाख युवाओं को नौकरी दी जा जाएगी जबकि 10 लाख से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे।
बता दें कि पिछली सरकार में शिक्षकों के पद पर हुई बहाली को लेकर क्रेडिट लेने की होड़ मची हुई है। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लगातार दावा कर रहे हैं कि उनकी पहल पर ही लाखों शिक्षकों की बहाली बिहार में हुई है और जो भी बहालियां निकाली जा रही हैं वह उनके कार्यकाल की ही हैं हालांकि सत्ताधारी दलों का कहना है कि नौकरी देने का अधिकार मुख्यमंत्री का होता है और जो भी नौकरियां दी जा रही हैं वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन है।