ब्रेकिंग न्यूज़

मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण

वैशाली के जिला परिषद उपाध्यक्ष निकला बैंक लूट का सरगना, चल रहा है फरार

वैशाली के जिला परिषद उपाध्यक्ष निकला बैंक लूट का सरगना, चल रहा है फरार

26-Oct-2019 10:06 PM

By Awnish

MOTIHARI: अन्तरजिला बैंक लूटेरा गिरोह का उद्भेदन पूर्वी चम्पारण पुलिस ने किया है. बैंक लूट कांड का सरगना वैशाली जिला परिषद का उपाध्यक्ष पंकज ठाकुर है. जिसने बैंक लूट की घटना को अंजाम देने के लिए अपराधियों को अपने कार से लाकर चकिया में छोडा था.

पुलिस ने गिरोह के दो प्रमुख सदस्यों को हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. इन अपराधियों ने पूर्वी चम्पारण के चकिया बाजार के बंधन बैंक को हथियार का भय दिखाकर लूट लिया था. अपराधियों ने बैंक से करीब 10 लाख 94 हजार रुपये को लूटा था. लूटपाट के दौरान अपराधियों ने बैंक के गार्ड के हथियार को तोड दिया था. अपराधियों ने 13 सितंबर को इस घटना को अंजाम दिया था. जिसके बाद से पुलिस कई बार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी. 

एसपी ने बताया कि वैशाली जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने बैंक लूट के बाद अपराधियों को साथ लेकर कोलकाला चला गया था. साथ ही एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों को मात्र 20 हजार रुपए बतौर शेयर मिले थे. शेष राशि को पंकज ठाकुर ने रख लिया था. कल चकिया के डीएसपी शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र में छापामारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही अन्य अपराधियों को चिन्हित किया है. एसपी ने बताया कि बैंक लूट कांड को एक संगठित अपराधिक गिरोह ने घटना को अंजाम दिया था. जिसमें शामिल सभी अपराधी वैशाली जिला के है. जिनकी पहचान कर ली गयी है.