Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Bihar News: बिहार में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; दो की हालत गंभीर bike gang robbery : पटना से सटे इलाके में दिनदहाड़े हीरो शोरूम मालिक से 6 लाख रुपए की लूट, अपराधियों ने बाइक से पीछा कर दिया घटना को अंजाम बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या? बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या? इंस्टाग्राम स्टोरी बनी मौत का पैगाम: बिहार में अवैध संबंध के कारण दुकानदार की बेरहमी से हत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार Six Lane Bridge : मोकामा-बेगूसराय सिक्स लेन पुल पर जल्द शुरू होगी यह सुविधा, परिवहन मंत्री ने दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: फुलवारी शरीफ में महिला डिग्री कॉलेज की मांग, जानिए शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में क्या दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी
25-Jul-2024 11:42 AM
By Ganesh Samrat
PATNA : बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का चौथा दिन है। आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। विपक्षी सदस्य वेल में पहुंच गए और जोरदार नारेबाजी की। सरकार पर भ्रष्टाचारी अधिकारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए विपक्ष के विधायक हंगामा कर रहे है। इतना ही नहीं विपक्ष के विधायक सदन के अंदर ही स्पीकर नंद किशोर के सामने ही अलग सदन चला रहे है।
विपक्ष विधानसभा के अंदर अलग सदन चला रहा है। इसमें वाम दल के विधायक महबूब आलम को स्पीकर बनाया गया है। जबकि राजद के विधायक मार्शल बने हैं। जबकि विपक्ष के विधायकों को स्पीकर के तरफ से पहले ही चेतावनी दी जा चुकी है। इसके बाबजूद विपक्ष के विधायक सदन के अंदर हंगामा कर रहे हैं।
दरअसल, राजद के विधायक विधानसभा पोर्टिको में पोस्टर के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। राजद के प्रदर्शन में कांग्रेस के विधायक भी शामिल हुए। बिहार में अपराध बढ़ने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर यह सभी प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे हैं। विधायक सदन में लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। विधायकों का कहना है कि लाठी और गोली की सरकार नहीं चलेगी। वेल आकर हंगामा कर रहे विधायकों को स्पीकर नंदकिशोर यादव ने वॉर्निंग दी है। उन्होंने कहा कि किसी को भी चोट आई तो नहीं छोडूंगा। सीएम नीतीश कुमार विपक्ष के हंगामे से नाराज होकर सदन से चले गए हैं।
उधर, सदन के अंदर विपक्ष के विधायकों ने शैडो सदन बना लिया है। सभी विधायक नीचे जमीन पर बैठे हैं। लेफ्ट के नेता महबूब आलम खुद को स्पीकर बनाकर चेयर पर बैठे हैं। लेफ्ट विधायक सत्येंद्र यादव नीतीश कुमार की नकल कर रहे हैं। स्पीकर ने तंज कसते हुए कहा कि थक गए हैं तो पानी पीकर आइए। मुझे आपके स्वास्थ का भी ख्याल है। हालांकि, भाजपा के नेता ने विपक्ष के प्रदर्शन को महज दिखावा बताया है। उन्होंने कहा है कि अपराध के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले राजद के नेता वर्ष 2005 के पहले की स्थिति को भूल गए हैं।