ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / विराट यज्ञ में शामिल हुए JAP युवा के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर, सभी...

विराट यज्ञ में शामिल हुए JAP युवा के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर, सभी के लिए खुशहाली की कामना की

24-Dec-2023 05:35 PM

By First Bihar

NALANDA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने नालंदा के करायपरशुराय के कंहौली गांव में आयोजित विराट यज्ञ में शामिल होकर हिलसा विधानसभा समेत तमाम नालंदा के जनकल्याण की कामना की और कहा कि यह यज्ञ अपने लक्ष्य में फलीभूत हो और यहां समृद्धि अपार हो। राजू दानवीर ने कहा कि ऐसे विराट यज्ञ समाज में सामाजिक एकता और साझेदारी की भावना को बढ़ाते हैं। 


राजू दानवीर ने कहा कि यह समृद्धि की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं जिससे समाज में सकारात्मक का उद्भव होता है। साथ ही यज्ञ से धर्म और कर्तव्य का भी आभास होता है। यज्ञ से जहां देवी देवता के साथ मनुष्यों का संबंध स्थापित होता है वही प्रकृति के संरक्षण और संतुलन में भी यह कारगर साबित होता है। उन्होंने कहा कि हमारी धार्मिक और सामाजिक परंपराओं में यज्ञों का चलन है जो हमें अपने जड़ों से जोड़ता है। 


दानवीर ने यह भी कहा कि ईश्वर से कामना करते हैं कि वह समाज के सभी वर्गों के लोगों का दुख हर लें और सभी के लिए खुशहाली लेकर आए। इस अवसर पर उनके साथ जन अधिकार पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिनके साथ उन्होंने यज्ञ में पुरोहितों का आशीष लिया। इसके अलावा उन्होंने वहां स्थानीय ग्रामीणों से भी मुलाकात कर उनसे बातचीत की।