Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
05-Nov-2019 10:58 AM
DESK : इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज 31 साल के हो गए. महज 10 साल के अपने इस करियर में विराट ने ना सिर्फ क्रिकेट वर्ल्ड में अपनी एक अलग पहचान बनायी बल्कि आज विराट युवाओं के स्टाइल आइकॉन भी हैं. अपनी मेहनत के बदौलत विराट का नाम आज दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार है. आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बतायेंगे विराट कोहली से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -
- विराट कोहली का निकनेम चीकू है. ये नाम बचपन में उनके कोच अजीत चौधरी ने दिया था.
-विराट टैटू के शौकीन हैं. उनके बॉडी पर नौ टैटू है. इन सभी में से समुराई यौद्धा वाला टैटू उनका फेवरेट है.
- इंडियन क्रिकेटर्स में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट ने अपने नाम किया है. उन्होंने वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के 52 गेंदों पर 100 रन बनाए.
- 2006 में रणजी ट्रॉफी के एक खास मैच में कर्नाटक के विरुद्ध खेलने के दौरान ही उनके पिता प्रेम कोहली का निधन हो गया था. उस वक्त उन्होंने टीम का साथ नहीं छोड़ा.
- कोहली के पास जबरदस्त फैशन सेंस है. उनका नाम 10 बेहतरीन स्टाइलिश पर्सनालिटी में शामिल हैं. इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का नाम भी शामिल है.
- अभी वे एक दर्जन से भी ज्यादा ब्रांड्स के लिए प्रचार करते हैं.
- विराट की फैन फॉलोइंग भी गजब की है। खास कर लड़कियों के बीच उनका बहुत क्रेज है. उन्हें अक्सर खून से लिखे प्रेम पत्र मिलते रहते हैं.
- विराट कोहली की फेवरेट एक्ट्रेस करिश्मा कपूर हैं.
- विराट को स्वादिष्ट खाना बेहद पसंद है स्पेशली उनकी मां के हाथों की बनी मटन बिरयानी और खीर उन्हें पसंद है.
-2013 में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों से उन्हें अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त हुआ था.
- 2012 में 23 साल की उम्र में विराट कोहली ने ICC का क्रिकेटर ऑफ द ईयर का जीता था.
- विराट कोहली अक्सर समाज के लिए कुछ करते रहते हैं. वो अपने नाम से गरीब बच्चों के लिए एक संस्था चलाते हैं. जिसका नाम विराट कोहली फाउंडेशन है.