ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / विराट अनुष्का पहुंचे महाकाल के दरबार, पारपंरिक लिबास में आये नजर, सोशल मीडिया...

विराट अनुष्का पहुंचे महाकाल के दरबार, पारपंरिक लिबास में आये नजर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

04-Mar-2023 10:43 AM

By First Bihar

DESK: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इन दिनों बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज चल रही है। दो टेस्ट सीरीज जीतने के बाददो टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर टेस्ट मैच में 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। करीब 20 सालों के बाद भारतीय टीम को अपने ही घर में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम को मिली हार के बाद अब उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए 9 मार्च से होने वाली अहमदाबाद टेस्ट मैच को हर हाल में जीतना होगा। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियों में विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों भक्तिमय रुप में दिख रहे है। विराट कोहली पारपंरिक पौषाक धोती-सोला, गले में रुद्राक्ष, मस्तक पर चंदन का बड़ा त्रिपुण लगाए नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्का भी पिंक साड़ी में नजर आई। 


दरअसल, शनिवार की सुबह- सुबह कोहली और अनुष्का उज्जैन के महाकाल का दर्शन करने पहुंचे। दोनों सुबह 4 बजे महाकाल के होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। भस्म आरती के बाद कोहली और अनुष्का ने बाबा के गर्भगृह में पंचामृत पूजन अभिषेक किया। बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का ने लगभग डेढ़ घंटे तक महाकाल की पुजा- अर्चना किया। इस दौरान दोनों भक्ति में लीन रहे। 


बता दें कि, भारतीय कप्तान विराट कोहली पिछले दिनों कई धार्मिक स्थलों पर गए थे। दोनों नये साल में वृंदावन स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम गए थे। वे 2 दिन वृंदावन में ही रुके थे। जिसके बाद वे आनंदमई आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संतों से मुलाकात की थी।जनवरी के महीने में ही विराट-अनुष्का ऋषिकेश के दयानंद गिरि आश्रम में गए थे।  जहां दोनों एक धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए थे.