ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना: युवती से गैंगरेप के वायरल वीडियो की साइबर सेल ने शुरू की...

पटना: युवती से गैंगरेप के वायरल वीडियो की साइबर सेल ने शुरू की जांच

17-Dec-2019 08:54 AM

PATNA: पटना पुलिस ने एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना से जुड़े वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है. साइबर सेल सामूहिक दुष्कर्म के इस कथित वीडियो की पड़ताल कर रहा है. गैंगरेप के इस वायरल वीडियो में पहाड़ के पीछे 5 युवकों की हरकतें कैद हैं. सूत्रों के मुताबिक गोपनीय तरीके से इस वीडियो की जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.


सूत्रों के मुताबिक कुछ महीने पहले बिहार में एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी, लेकिन इस मामले की सही तरीके से जांच नहीं की गई और ये केस दब गया. जिसके बाद गैंगरेप के इस वीडियो को आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. 


ख़बरों के मुताबिक महाराष्ट्र के चेंबूर के रहने वाले एक युवक को ये वीडियो उसके दोस्तों से मिला. युवक को जब पता चला कि गैंगरेप का ये कथित वीडियो बिहार से जुड़ा हुआ है, तब युवक ने इस वीडियो को पटना साइबर सेल को भेज दिया. साइबर सेल ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस के अधिकारियों को दी. जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए गैंगरेप के इस वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है. वहीं एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि 'ये मामला पुराना हो सकता है, क्योंकि हाल के दिन में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है. पूरी जांच में बाद इस पर कार्रवाई की जाएगी.'