ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

वायरल होने के लिए युवक ने पिस्टल के साथ खिंचवाई फोटो, अब पुलिस कर रही तलाश

05-Sep-2024 10:27 PM

By First Bihar

MOTIHARI: सोशल मीडिया पर वीडियो या फोटो वायरल होने के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करती है यह बात सभी को मालूम है इसके बावजूद कुछ लोग दिखाने के चक्कर में खुद बुरी तरह फंस जाते हैं। किसी को सोशल मीडिया पर वायरल होने का भूत सवार होता है और इसी चक्कर में कभी-कभी जेल की हवा खानी पड़ जाती है। वायरल होने का भूत मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के एक युवक को सवार हुआ। 


युवक ने हाथ में पिस्टल लेकर फोटो खिंचवाया फिर पैंट के पॉकेट में पिस्टल रखकर अपनी तस्वीर ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और अब देखते ही देखते यह फोटो वायरल होने लगा। यह फोटो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वायरल फोटो में पिस्टल के साथ युवक की तस्वीर और उसकी दबंगई को देखकर लोग भी डरे हुए हैं। 


बताया जाता है कि जो फोटो वायरल हो रहा है वो सुगौली थाना क्षेत्र के दक्षिणी सुगांव पंचायत के बौधा गांव के वार्ड नं 12 का नाजिर आलम के बेटे आजाद आलम की तस्वीर है। हालांकि इस वायरल फोटो की पुष्टी फर्स्ट बिहार नहीं करता है। हथियार के साथ फोटो वायरल होने के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। ऐसा नहीं है कि यह फोटो पुलिस के पास नहीं गयी होगी। जब इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि इस वायरल फोटो की जांच की जा रही है। जांच के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी।