ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / विराट कोहली ने किया खुलासा, पिता के निधन के बाद परिवार से किया...

विराट कोहली ने किया खुलासा, पिता के निधन के बाद परिवार से किया वादा कैसे पूरा किया

08-Sep-2019 04:49 PM

By 17

DESK: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों खूब चर्चा में हैं. इसी बीच उन्होंने अपने जीवन के सबसे दुख भरे पल का खुलासा किया है, जिसने पूरी तरह उनकी जिंदगी को बदल कर रखा दिया. विराट ने ग्राहम बेनसिंगर को दिए इंटरव्‍यू में कहा, 'मैं उस समय चार दिवसीय मैच खेल रहा था और अगले दिन बल्‍लेबाजी दोबारा शुरू करने वाला था. मेरे पिता का देर रात करीब ढाई बजे निधन हुआ. हम सभी जागे, लेकिन पता नहीं चला कि हुआ क्‍या. हम उन्‍हें अस्‍पताल लेकर गए जहां दुर्भाग्‍यवश वह बच नहीं पाए. मेरा परिवार फूट-फूटकर रो रहा था, लेकिन मैं नहीं रोया क्योंकि मैं समझ ही नहीं पा रहा था कि हुआ क्‍या है. आपको बता दें कि 19 दिसंबर 2006 को विराट कोहली के पिता प्रेम कोहली का 54 साल की उम्र में ब्रेन स्ट्रोक की वजह से निधन हो गया था. उस वक्त विराट महज 18 साल के थे और वह दिल्ली में रणजी ट्रॉफी में खेल रहे थे. दिल्ली का वह मैच कर्नाटक के खिलाफ था. कोहली ने दिल्ली को फॉलोऑन से बचाने के लिए 90 रनों की शानदार पारी खेली. उसके बाद ही वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए कोहली ने बताया कि उन्‍होंने पिता को आंखों के सामने आखिरी सांस लेते देखा. पिता की मौत ने उनकी जिंदगी पर सबसे ज्‍यादा असर डाला. उस समय उन्‍होंने अपने भाई से कहा था कि वह देश के लिए खेलना चाहते हैं और पिता का भी यही सपना था.