ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

'विपक्ष जितना उठाएगा PM मोदी पर सवाल NDA को उतना होगा फायदा....', रोहिणी पर बोले चिराग- नहीं बचा है अधिक समय, 4 जून को सब हो जाएगा साफ़

'विपक्ष जितना उठाएगा PM मोदी पर सवाल NDA को उतना होगा फायदा....', रोहिणी पर बोले चिराग- नहीं बचा है अधिक समय, 4 जून को सब हो जाएगा साफ़

15-Apr-2024 10:27 AM

By First Bihar

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने दावा किया है कि विपक्षी दलों को लोकसभा चुनाव में बराबरी का मौका मिल जाए तो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 100 लोकसभा सीट भी नहीं जीत पाएगी। उसके बाद अब इस पूरे मामले में चिराग पासवान ने पलटवार किया है। उन्होंने रोहिणी आचार्य के उस बयान पर कि पहले हमसे फ़रिया लें, उसके बाद बाप से, का भी जवाब दिया है। चिराग पासवान ने कहा कि अच्छी बात है कि उन्होंने कहा है तो उनकी बातों पर भी ध्यान देंगे। वैसे भी अधिक समय नहीं बचा है। 4 जून को रिजल्ट आना है, उसे दिन सब कुछ मालूम चल जाएगा।


वहीं, चिराग पासवान ने तेजस्वी के दावों पर पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव जो बातें कह रहे हैं, उसमें कोई नई बातें नहीं है। वह 2014 और 2019 में भी यही बातें कहते रहते थे। जितना यह लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में ऐसी बातें करेंगे, उतना ही फायदा राजनीतिक तौर पर एनडीए गठबंधन को होगा। हमलोग के लिए अच्छा ही है कि वो बालते रहें और फायदा दिलवाते रहें। 


चिराग पासवान ने कहा कि जितनी बार इंडी गठबंधन के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को गलत बताया है या कुछ उटपटांग बोलने की कोशिश की है, उतना ही अधिक हम लोगों को फायदा पहुंचा है। देश की जनता है, यह मान चुकी है कि वह भ्रष्टाचार को कभी अपना समर्थन नहीं देगी। जनता तो हमारे साथ है इसलिए वो उनकी बातों पर भरोसा नहीं करती है। 


इसके अलावा चिराग पासवान कहा कि जब केजरीवाल जेल गए थे तब दिल्ली में इन लोगों ने रैली की थी। उस मंच पर कौन लोग थे, यह बताना चाहिए। उस मंच पर वही लोग थे जिनकी पर्ची केजरीवाल लेकर घूमते थे। इन्हीं लोगों का नाम लिखकर पहली बार बोलते थे कि ये लोग भ्रष्ट हैं। इनकी बातों पर किसी को भरोसा नहीं है। जनता ने तय कर लिया है कि अबकी बार 400 पार।