सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
08-Jul-2023 09:41 AM
By First Bihar
NEW DELHI : विपक्षी एकता के मुहीम के बाद अब भाजपा भी अपनी रणनीति बनाने को लेकर पहले से काफी एक्टिव हो गई है। भाजपा के तरफ से अब एनडीए को नया आकार देने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। इसको लेकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व के तरफ से दिल्ली में 18 जुलाई को एक बड़ी बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी को शामिल होने का निर्देश दिया गया है।
दरअसल, अगले साल पूरे देश में लोकसभा चुनाव होना है और इस चुनाव को लेकर एक तरफ विपक्ष एकजुट हो रहे हैं तो दूसरी तरफ अब भाजपा भी अपनी तैयारी करने में जुट गई है। यही वजह है कि पिछले 2 दिनों से भाजपा के तरफ से पूरे देश को 3 सेक्टर में बांट कर बैठक की जा रही है। अब इस बैठक के बाद भाजपा दिल्ली में 18 जुलाई को एक बड़ी बैठक करने वाली है। यह तय माना जा रहा है कि, इस बैठक के कुछ ही दिनों के बाद एनडीए का आकार बढ़ता हुआ नजर आने लगेगा।
बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ इस बैठक में यह रणनीति तैयार करेगी कि उनको किस राज्य में इन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना है। ऐसे में बिहार को लेकर जो जानकारी सामने आयी है। उसके मुताबिक़ जल्द ही अब बिहार की जनता को एनडीए का बड़ा आकार एक बार फिर से देखने को मिलेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि भाजपा इस बैठक के बाद उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल, चिराग पासवान की पार्टी लोजपा, मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी और जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को आधिकारिक रूप से खुद के सहयोगी होने का एलान कर सकती है।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो भाजपा इस बार बिहार में कुशवाहा (कोइरी) समाज को साधने के लिए सम्राट चौधरी और उपेंद्र कुशवाहा को आगे करेगी तो मछुआरा (मल्लाह) समाज की जातियों को आकर्षित करने के लिए मुकेश सहनी होंगे। वहीं, पासवान समुदाय को अपने पाले में लाने के लिए चिराग पासवान और पशुपति पारस दो मजबूत स्तंभ वर्तमान में भी भाजपा के साथ हैं। वहीं, दलित समुदाय के लिए इस बार मांझी भी साथ हैं। इसके आलावा सवर्ण समाज का साथ शुरू से ही भाजपा को मिलता रहा है। इस समाज को साधने के लिए पार्टी के पास बहुतेरे नेता मौजूद हैं। वहीं यादव समुदाय को साधने की जिम्मेवारी नित्यानंद राय के पास होगी।
आपको बताते चलें कि, भाजपा के तरफ से 18 जुलाई की बैठक में बिहार के अलावा पंजाब से शिरोमणि अकाली दल (शिअद),आंध्र प्रदेश से तेदेपा के शामिल होने की संभावना है। शिअद के सुखबीर बादल ने बैठक के लिए अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है। इसके साथ ही टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर उनके साथ बैठक की है। इस लिहाजा इस दोनों का शामिल होना तय माना जा रहा है।