खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
26-Jun-2023 08:50 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ विदेश घूमने जा रहे हैं। तेजस्वी अरब और एशियाई देशों में यात्रा करेंगे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी राजश्री और बेटी कात्यायनी भी विदेश जाने वाली है। इसको लेकर तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंच गए हैं। तस्वीर दिल्ली पहुंचकर वीजा और अन्य जरूरी कागजात बनाने में व्यस्त रहें और अब जो जानकारी आई है उसके मुताबिक तेजस्वी इस सप्ताह विदेश जा सकते हैं।
राजद सूत्रों के मुताबिक, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, अपनी पत्नी और बेटी को विदेश घुमाने ले जाने वाले हैं। फिलहाल वे अपने परिवार के साथ अभी दिल्ली में हैं। जल्द ही वे मलेशिया और इंडोनेशिया समेत अन्य देशों की यात्रा के लिए उड़ान भरेंगे। बेटी कात्यायनी के जन्म के बाद तेजस्वी का अपनी पत्नी के साथ पहला विदेश दौरा होगा
बताया जा रहा है कि, बेटी के आगमन के बाद तेजस्वी अपने राजनीतिक कार्यक्रम में काफी बीजी हो गए थे। इस बीच विपक्षी दलों की बैठक भी तेजस्वी को कमान संभालना था। इस लिहाजा वो सही तरीके से परिवार के साथ समय नहीं बिता पा रहे थे। अब सबकुछ सामान्य होने के उपरांत तेजस्वी ने यह तय कलिया है कि राजनीतिक सक्रियता से थोड़ा समय निकालकर अपने परिवार के साथ पल बिताए। इसलिए वे विभिन्न देशों में घूमने जा रहे हैं। इससे पहले तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की जानकारी लेने सिंगापुर अकेले गए थे।
आपको बताते चलें कि, तेजस्वी यादव ने इसी महीने अपनी बेटी कात्यायनी का पासपोर्ट बनवाया है। कुछ दिन पहले वे पटना में पासपोर्ट कार्यालय में नजर आए थे। उन्होंने बेटी का जन्म प्रमाण पत्र भी हाल ही में बनवाया है। कात्यायनी का पासपोर्ट तैयार होने के बाद उन्होंने वीजा के लिए अप्लाई किया।