ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / विपक्षी एकता की बैठक से पहले एमके स्टालिन से मिलने CM नीतीश जाएंगे...

विपक्षी एकता की बैठक से पहले एमके स्टालिन से मिलने CM नीतीश जाएंगे तमिलनाडु, इस दिन का डेट हुआ तय

18-Jun-2023 12:42 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में 23 जून को विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होने वाली है। इस बैठक में केंद्र की मोदी सरकार का विरोध करने वाली 18 पार्टियां शामिल होने वाली है। अब तक जो सूचना मिल रही है उसके अनुसार इस बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन शामिल नहीं होने वाले हैं। उनकी किसी बातों को लेकर नाराजगी है। ऐसे में अब जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से मिलने जा रहे हैं। इसको लेकर तारीख भी तय कर लिया गया है।


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम के लगे हुए हैं। उनकी इसी मुहिम का असर है कि 23 तारीख को पटना में विपक्षी दलों की बैठक होने वाली है। अब इसी बैठक में एम के स्टालिन को आने का न्योता देने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 जून को तमिलनाडु जाने वाले हैं। नीतीश कुमार यहां 1 दिन रहने के बाद वापस 21 तारीख को पटना आ जाएंगे और 23 जून को आगे होने वाली बैठक में शामिल होंगे।


मालूम हो कि, इससे पहले एमके स्टालिन ने विपक्षी दलों की बैठक में आने से इंकार करने की बातें निकल कर सामने आ रही थी। ऐसा कहा जा रहा था कि, इनको बैठक में शामिल होने का निमंत्रण नहीं मिला था। जिसके बाद अब खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनसे मिलने जाएंगे और उन्हें बिहार आगमन का न्योता भी देंगे।


आपको बताते चलें कि, 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले कई पार्टियां विपक्ष को एकजुट करने में लगी है। कुछ ऐसी ही कवायद एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली पार्टी भी कर रही है। इसको लेकर वो दिल्ली में विपक्षी एकजुटता का  सम्मेलन का आयोजन किया गया। उसके बाद अब नीतीश कुमार ने राजधानी पटना में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है।