ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

विपक्षी दलों की बैठक के बाद फिर होगा नीतीश कैबिनेट का विस्तार, कांग्रेस का दावा - हमारे दो और राजद के एक नेता बनेंगे मंत्री

विपक्षी दलों की बैठक के बाद फिर होगा नीतीश कैबिनेट का विस्तार, कांग्रेस का दावा - हमारे दो और राजद के एक नेता बनेंगे मंत्री

18-Jun-2023 01:05 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में 23 जून के बाद नीतीश कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। इस कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस से दो नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है। वहीं बिहार की सबसे बड़ी पार्टी राजद से एक नेता को नीतीश कैबिनेट में जगह मिलने वाली है। इस बात की जानकारी बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने दी है।


दरअसल, राजद के दो मंत्रियों कार्तिकेय कुमार और सुधाकर सिंह के इस्तीफा देने के बाद से ही बिहार कैबिनेट विस्तार होने की अटकलें लग रहीं थी। कांग्रेस के तरफ से भी कैबिनेट में दो सीटों की मांग उठाई जा रही थी। जिसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि -विपक्षी दलों की बैठक के बाद नीतीश कैबिनेट का विस्तार भी होगा। जिसमें कांग्रेस पार्टी से भी मंत्री बनेंगे और राजद से भी मंत्री होंगे। 


वहीं, अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के तरफ से यह तय कर दिया गया है कि हमारे पार्टी से दो मंत्री बनेंगे और राजद से एक मंत्री बनेंगे। इसलिए अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है। सबकुछ साफ़ हो चूका है। फिलहाल हमलोग विपक्षी बैठक पर ध्यान देने में लगे हैं।


मालूम हो कि ,नीतीश कैबिनेट में फिलहाल अभी मुख्यमंत्री को छोड़कर 30 मंत्री हैं, बाकी के 4 विभागों की जिम्मेवारी अलग -अलग मंत्रियों को अतरिक्त प्रभार के तौर पर दिया गया है। इस महागठबंधन सरकार के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और  उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव  ने दस अगस्त, 2022 को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। इसके बाद 16 अगस्त को इस सरकार के में शामिल  मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा किया गया था। इसके  दस माह बाद दूसरी बार राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। 


आपको बताते चलें कि, नीतीश मंत्रिमंडल में वर्तमान समय में कांग्रेस कोटे से दो मंत्री, अशफाक आलम और मुरारी गौतम हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीजेपी से नाता तोड़ने और आरजेडी के नेतृत्व में महागबंधन के नई सरकार बनाने के बाद से मंत्रिमंडल विस्तार रुका हुआ है। ।बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने पहले इस संबंध में सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी से बात की थी और 23 जून के बाद अब मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।