पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी
04-Mar-2024 07:14 PM
By First Bihar
PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भगवान ना करे लालू यादव जैसा परिवारवाद हो। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का तो 140 करोड़ परिवार है हम भी उनके परिवार के सदस्य है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए गिरिराज ने कहा अपन बियाह नहीं सुरदास के बरतुहारी...
गिरिराज ने आगे कहा कि लालू यादव को तो सात बेटी और दो बेटा है जबकि नरेंद्र मोदी को तो 140 करोड़ बेटा-बेटी है। लालू यादव ने ऐसे परिवार की रचना की और ऐसा ताना बूना कि अपने भी अंदर गये और अपने बच्चों के लिए भी रास्ता खोल दिये।
गिरिराज सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी जीते है राष्ट्र के लिए मरेंगे राष्ट्र के लिए..लालू कैसा हिन्दू है पता नहीं..नरेंद्र मोदी सनातन धर्म के संवाहक है पूनर्जागरण के अग्रदूत है। देश का वो प्रधानमंत्री जो पीएम बनने के बाद अमेरिका नहीं जाते और वो नेपाल जाते और पशुपति बाबा का दर्शन करके निकलते तो पूरे शरीर में भभूत होता या रुद्राक्ष का माला होता। ये तो हिन्दू के वोट के लिए घर में तजिया का पूजा करते। माथा पर टोकरी लेकर कहा-कहां जाते कौन मस्जिद और कौन दरगाह पर..इनके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है..अपन बियाह नहीं सुरदास के बरतुहारी विपक्ष कर रहा है।