ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / विपक्ष के कारण बिहार को नहीं मिला विशेष राज्य का दर्जा, बोले चिराग...

विपक्ष के कारण बिहार को नहीं मिला विशेष राज्य का दर्जा, बोले चिराग पासवान ... UPA सरकार की वजह से नहीं हो सका ऐसा ...

23-Jul-2024 03:32 PM

By First Bihar

DESK  : देश में आज आम बजट पेश कर दिया गया। इस बजट को लेकर सत्तारूढ़ दल के नेता का मानना है कि इसमें सभी लोगों का ध्यान रखा गया है और बिहार का भी ख्याल रखा गया है। वही वजह है किबिहार को तीन बड़ी योजनाओं के लिए 58 हजार करोड़ से अधिक की राशि आवंटित की गई है। बिहार में सड़कों का जाल बिछाने के लिए 26 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। पावर प्रोजेक्ट्स के लिए 21400 करोड़ आवंटित हुए हैं। हालांकि, विपक्ष अभी भी विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर टिकी हुई है। इसके बाद अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पलटवार किया है। 


बिहार को मिले तोहफों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि विशेष राज्य के दर्जे को लेकर बिहार में छिड़ी सियासी जंग पर बोलते हुए चिराग पासवान ने कहा कि बिहार को आज विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला तो उसकी जिम्मेदार यूपीए सरकार है। इसके अलावा चिराग ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि, "जो कह रहे हैं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला, ये वही विपक्ष के लोग हैं, जिनकी सरकार में, UPA की सरकार में नीति आयोग में इस तरह के प्रावधान किए गए थे जिसके बाद किसी भी राज्य को विशेष राज्य का दर्जा मिलना लगभग नामुमकीन हो गया था।"


चिराग ने कहा कि हमारी मांग थी कि जब तक विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलता, हमें विशेष पैकेज दिया जाए। इसके लिए मैं पीएम मोदी और वित्त मंत्री का धन्यवाद करता हूं।चिराग ने आगे कहा कि इस बजट में बिहार प्रथम, बिहारी प्रथम को धरातल पर उतारने का प्रावधान किया गया है। यह समावेशी बजट है। मैं मानता हूं कि विकसित भारत के निर्माण में यह बजट बहुत सहायक सिद्ध होगा।