खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
18-Jul-2023 06:56 AM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष एकजुट होने की कवायद में जुटा हुआ है। जिसके मद्देनजर आज विपक्षी दलों का महाजुटान बेंगलुरु में हो रहा है। आज सुबह 11 बजे से बैठक शुरू कर विपक्ष भाजपा को इस बार के लोकसभा चुनाव में करारी मात देने के लिए गहरी रणनीति तैयार करेगा। विपक्ष एक के खिलाफ एक रणनीति पर काम करने का विचार कर सकता है। इस बैठक को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है की इसमें पटना से अधिक दल शामिल होने जा रही है। विपक्ष बेंगलुरु की बैठक में अपने प्लान को एक कदम और आगे बढ़ाएगा। इसमें संयोजक से लेकर पीएम फेस का तक का निर्णय लिया जा सकता है।
दरअसल, आज की बैठक शुरू होते ही सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सभी दलों को एजेंडे का परिचय देंगे, जिसके बाद उस पर चर्चा होगी। जिसमें यह तय किया जाएगा की भाजपा को हराने के लिए यह एजेंडा कितना कारगर है। उसके बाद दोपहर का लंच होगा, जिसके बाद फिर बैठक शुरू होगी। इसमें विपक्ष अपना संयोजक और चेहरे को लेकर निर्णय ले सकता है। फिर आखिर में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।
मालूम हो कि, पटना में विपक्षी एकजुटता की बैठक में 15 दल शामिल हुए थे तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा बुलाई गई बेंगलुरु बैठक में 24 दलों को न्यौता दिया गया है। वहीं, बिहार से इस बैठक में भाग लेने के लिए सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, राजद सुप्रीमो लालू यादव, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री संजय झा, राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा बेंगलुरु में मौजूद हैं।
आपको बताते चलें कि, इस बार विपक्षी एकता की बैठक में 24 दलों के राजनेता शामिल हो रहे हैं। बैठक में भाग ले रही पार्टियों में कांग्रेस, टीएमसी, सीपीआई, एनसीपी, जेडीयू, आरजेडी, डीएमके, आप, झामुमो, शिवसेना (यूबीटी), समाजवादी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, सीपीआई (एमएल), आरएलडी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, केरल कांग्रेस, एमडीएमके, वीसीके, आरएसपी, केएमडीके, एआईएफबी शामिल हैं।