ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / विपक्षी दलों से लगातार हो रही बात, बोले सीएम नीतीश.. सभी लोग दिल्ली...

विपक्षी दलों से लगातार हो रही बात, बोले सीएम नीतीश.. सभी लोग दिल्ली में एकसाथ बैठेंगे

27-Sep-2022 07:08 PM

PATNA : बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम में जुटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही दिल्ली में विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि विपक्ष को एकजुट करने के लिए वे लगातार विभिन्न दलों के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। आने वाले दिनों में जो कुछ तय होगा उसको देखते हुए सभी दलों के लोग दिल्ली में एकसाथ बैठेंगे। वहीं सोनिया गांधी से हुई उनकी मुलाकात पर बीजेपी द्वारा सवाल उठाने पर सीएम ने सुशील मोदी पर जमकर निशाना साधा।


सीएम नीतीश ने कहा है कि लालू प्रसाद के साथ सोनिया गांधी से उनकी मुलाकात हुई है और उनसे सारी बातचीत हो गई है। सोनिया गांधी फिलहाल पार्टी के चुनाव में व्यस्त हैं, उस चुनाव के बाद सभी चीजें तय कर ली जाएंगी। सीएम नीतीश ने कहा कि विपक्ष को एकजुट करने के लिए वे लगातार विभिन्न दलों के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। आने वाले दिनों में जो कुछ तय होगा उसको देखते हुए सभी दलों के लोग दिल्ली में एकसाथ बैठेंगे। उन्होंने कहा कि आप लोग चिंता मत करिए, जो भी होना है वहां जाएंगे तो उसी समय बता देंगे।


वहीं बीजेपी सांसद सुशील मोदी द्वारा सोनिया गांधी से उनकी मुलाकात पर सवाल उठाने पर पर नीतीश ने कहा कि सुशील मोदी के बारे में हमसे मत पूछिए। सुशील मोदी अपने लिए कोशिश में लगे हैं कि कही कुछ मिल जाए। उनको तो रोज कुछ न कुछ बोलते रहना है। वे रोज बोलेंगे और कही कुछ मिल जाए तो यह अच्छी बात है, इसमें क्या बुराई है। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी रोज कुछ बोलें उससे हमे खुशी मिलती है।