ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

विपक्षी दलों की बैठक में ममता बनर्जी के शामिल होने पर सस्पेंस! मीटिंग से पहले कांग्रेस के सामने रख दी ये बड़ी मांग

विपक्षी दलों की बैठक में ममता बनर्जी के शामिल होने पर सस्पेंस! मीटिंग से पहले कांग्रेस के सामने रख दी ये बड़ी मांग

18-Jun-2023 03:22 PM

By First Bihar

PATNA: आगामी 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक होने जा रही है। कांग्रेस ने एलान कर दिया है कि इस बैठक में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे हालांकि बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शामिल होने पर संशय के बादल छा गए हैं। बैठक में शामिल होने से पहले सीएम ममता बनर्जी ने कांग्रेस के सामने बड़ी मांग रख दी है। 


दरअसल, बीजेपी के खिलाफ देशभर के विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम में लगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब अपना प्रस्ताव लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मिलने पहुंचे थे, तब नीतीश से मुलाकात के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि नीतीश पटना में विपक्षी दलों की बैठक बुलाएं, जिसमें सभी दलों के शीर्ष नेता बैठकर बात करें और आगे की रणनीति तय हो। इसके बाद से ही पटना में विपक्षी दलों की बैठक को लेकर नीतीश एक्टिव हुए लेकिन बैठक बुलाने की बात कहने वाली ममता बनर्जी के ही इस बैठक में शामिल होने पर सस्पेंस है।


ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के सामने बड़ी शर्त रख दी है। ममता बनर्जी ने कहा है कि पंश्चिम बंगाल में कांग्रेस अगर सीपीआई(एम) के साथ मिलकर चुनाव लड़ती है तो वह टीएमसी से समर्थन की उम्मीद न करे। कांग्रेस संसद में हमारा समर्थन चाहती है और टीएमसी उसे समर्थन देने को भी तैयार है लेकिन पश्चिम बंगाल में कांग्रेस अगर सीपीआई(एम) से गठबंधन करती है तो हमसे सहयोग की आशा नहीं रखे। ऐसे में अब इस बात पर संशय की स्थिति बन गई है कि जिस बैठक के लिए खुद ममता बनर्जी ने पहल की वे खुद इस बैठक में आएंगी या नहीं।