ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / ‘भ्रष्टाचार और घोटाला इनके संस्कार में शामिल’ विपक्ष पर नित्यानंद राय का बड़ा...

‘भ्रष्टाचार और घोटाला इनके संस्कार में शामिल’ विपक्ष पर नित्यानंद राय का बड़ा हमला

18-Mar-2024 03:56 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी दल अपने अपने तरीके से वोटर्स को गोलबंद करने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में सोमवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने नरेन्द्र मोदी हैट्रिक टीसर्ट लॉन्च किया। इस दौरान विपक्ष पर जमकर बरसे।


इस दौरान बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। बिहार सरकार मे मंत्री बने केदार गुप्ता, पूर्व मंत्री अजित कुमार,पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, बीजेपी जिलाध्यक्ष रंजन कुमार सहित दर्जनों बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओ ने नमो हैट्रिक टीशर्ट पहनकर कार्यक्रम का हिस्सा बने। इस मौके पर नित्यानंद राय ने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर कहीं कोई एनडीए गठबंधन में किंतु परंतु नहीं है। जल्द ही सबकुछ क्लियर हो जाएगा। 


इस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला। नित्यानंद राय ने कहा कि महागठबंधन वाले स्वार्थ की, परिवारवाद की राजनीत करते हैं। भ्रष्टाचार उनका आधार है। घोटाला इनकी नीयत और संस्कार में है। ये लोग परिवार और स्वार्थ को पूरा करने के लिए राजनीति करते हैं। कुर्सी पाने के लिए महागठबंधन और इंडी गठबंधन में सिर फुट्टौवल है लेकिन एनडीए में कहीं कोई मतभेद नहीं है।


उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का सपना है कि अबकी बार 400 के पार, उसमें बिहार से 40 में 40 सीटें देकर हम लोग बीजेपी और नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करेंगे। मुजफ्फरपुर और वैशाली दोनों सीट महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता पहले से तैयार थे लेकिन इस कार्यक्रम के तहत एक अतिरिक्त ऊर्जा के साथ सभी कार्यकर्ता और नेता अपने अपने काम में लगेंगे और आने वाले चुनाव में बिहार के 40 में 40 सीट बीजेपी और एनडीए गठबंधन को जाएगा।