ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / बेंगलुरु में दागियों-भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा: बीजेपी का अटैक, कहा- मरा हुआ घोड़ा कभी...

बेंगलुरु में दागियों-भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा: बीजेपी का अटैक, कहा- मरा हुआ घोड़ा कभी जिंदा नहीं हो सकता.. चुनाव में सारा बुखार उतर जाएगा

18-Jul-2023 11:40 AM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: बेंगलुरु में आज विपक्षी दलों की दूसरे दिन की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में शामिल होने के लिए 26 विपक्षी दलों के नेताओं का जुटान बेंगलुरु में हुआ है। इस बैठक को लेकर सियासत भी खूब हो रही है। एक तरफ ओवैसी की पार्टी ने थर्ड फ्रंट बनाने की घोषणा कर दी है तो वहीं दूसरी तरफ इस बैठक के जवाब में बीजेपी ने भी दिल्ली में एनडीए की बैठक बुलाई है। बीजेपी ने कहा है कि बैंगलुरु में आज देश के लुटेरे, दागी और भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा लग रहा है लेकिन इसका कोई फायदा नहीं होने जा रहा है।


बीजेपी के फायर ब्रांड विधायक हरिभूषण सिंह बचौल ने विपक्षी दलों की बैठक पर हमला बोलते हुए कहा है कि विपक्षी एकता तराजू में मेंढक में तौलने की तरह है। देश में विपक्ष का एक होना मुश्किल है और अगर किसी तरह से एकजुट हो भी जाते हैं तो उनका साथ चलना मुश्किल है। बचौल ने कहा कि मरे हुए घोड़े को कितना भी चाबूक मार लीजिए वह दौड़ने वाला नहीं है। ये सभी देश के लुटेरे, दागी और भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है। नीतीश कुमार जो इस मुहिम को चला रहे हैं उनकी उत्पत्ति ही लालू के विरोध से हुई थी और सत्ता का सुख भोगने के लिए वे आज लालू की चरणवंदना कर रहे हैं। देश की जनता सबकुछ देश रही है, 2024-25 के चुनाव में सारा बुखार उतर जाएगा।


वहीं ओवैसी की पार्टी के थर्ड फ्रंट बनाने के एलान पर बचौल ने कहा कि जिसको जो फ्रंट बनाने है और बैठक करना है कर ले लेकिन 2024 में प्रधानमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार हिंदू और मुसलमान में कोई फर्क नहीं करती है। जिन योजनाओं का लाभ हिंदूओं को दिया जा रहा है, उन योजनाओं का लाभ मुसलमानों को भी एक समान रूप से दिया जा रहा है। ओवैसी देश का इस्लामीकरण करना चाह रहे हैं, इसलिए परेशान हो रहे हैं।