ब्रेकिंग न्यूज़

Budget Session 2026 : मंगल पांडेय की जगह स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब दे रहे मंत्री बार-बार फंस गए! सवाल ढाका का जवाब बेलागंज का देने लगे; हंसने लगे पक्ष - विपक्ष के विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर पानी-पानी हुए मंत्री ! प्रश्न- सीएचसी का मानक क्या है..? मंत्री का जवाब- अगले वित्तीय वर्ष में जो भी है वो पूरा कर लिया जाएगा, जवाब सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

विपक्ष के सवाल पर सरकार का जवाब, संज्ञेय अपराध के मामले में बिहार देश में 25वें स्थान पर है: नीतीश

विपक्ष के सवाल पर सरकार का जवाब, संज्ञेय अपराध के मामले में बिहार देश में 25वें स्थान पर है: नीतीश

02-Mar-2022 04:00 PM

PATNA: बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया। सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा मुख्यमंत्री ने बताया कि अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था के लिए सरकार काम कर रही है। अभी संज्ञेय अपराध के मामले में बिहार देश में 25वें स्थान पर है। 2020 की तुलना 2021 में हत्या के मामलों में 11.14% दंगा के मामले में 33.16% फिरौती हेतू अपहरण में  11.90%  दहेज हत्या में 4.4% प्रतिशत की कमी आयी है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार पर गर्व किजिए, बिहार के लोग उतने गड़बड़ नहीं है। बिहार के बाहर जब भी जाइए बिहार के हित में बोलिये। उन्होंने कहा कि राज्य में साम्प्रदायिक सौहार्द्र का माहौल कायम है। पुलिसबल में बढ़ोतरी हुई है करीब दस हजार पदों पर नियुक्ति होने वाली है। एक लाख की आबादी पर 115 पर बल तय किया था अब उसकी संख्या बढ़ाई जाएगी और ज्यादा से ज्यादा पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पहले 2005 बिहार में पुलिसकर्मियों की संख्या कम थी तब आर्मी के लोगों को सुरक्षा की जिम्मेवारी दी गयी थी। 25 हजार से ज्यादा बिहार में पुलिस में महिला है। इतनी महिलाएं किसी राज्य में नहीं है। महिलाओं के लिए हम बिहार में काम कर रहे हैं। हमलोग किसी भी चीज को छोड़ते नहीं है। 


उन्होंने कहा कि अब हर थाने में एक महिला पुलिस अधिकारी को तैनात किया जाएगा। पहले थाना और ओपी भाड़े के मकान में रहता था हमने तय किया कि कोई थाना या ओपी भाड़े पर नहीं रहेगा बल्कि अपना थाना रहेगा। आज थाने के बिल्डिंग को देखिए पहले और आज में थानों की स्थितियां काफी बदली है। हमलोग जो काम करते है उसकी चर्चा करना कुछ लोग जरूरी नहीं समझते। भूमि विवाद के निपटारे के बिहार में तेजी से काम हो रहा है। जाति, आवास और आय प्रमाण पत्र पहले बनाने में दिक्कत होती थी. इसे ऑनलाइन कर दिया गया जिससे लोगों को सहुलियत हो गयी है। घर बैठे लोग अब इन प्रमाण पत्रों को बनवा रहे है। कोई कही भी रहकर इसे बना सकता है। पहले लोगों को यह सुविधा नहीं थी जिससे काफी परेशानी होती थी। 


सात निश्चय पर सीएम नीतीश ने कहा कि यह 2016 से शुरू किया गया था। जिससे लोगों को काफी लाभ मिला है। हर घर बिजली, हर घर नल पहुंचाई गयी  शौचालय, पुल और सड़कों को बनाया गया। सात निश्चय 2 को इस बार भी बजट में रखा गया है। सोलर स्ट्रीट लाइट पर काम शुरु किया गया है। पूरी उम्मीद है कि अप्रैल महीने से पूरा गांव जगमग होगा। रात में प्रत्येक गांव में रौशनी रहेगी।


वही कोरोना पर सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार में अब 279 एक्टिव मरीज बच गये हैं। अब लग रहा है कोरोना से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन अभी भी सचेत रहने की जरूरत हैं। अब तक कुल 6 करोड़ 93 लाख से अधिक जांच की गयी है। कोरोना जांच में जो भी खर्चा आता है वह राज्य सरकार वहन करती है। कोरोना की जांच लगातार जारी है। सामान्य बेड,ऑक्सीजन युक्त बेड और दवाइयों की व्यवस्था अस्पतालों में करायी गयी। वैक्सीनेशन का काम अब भी जारी है। लोगों को बूस्टर डोज भी दिया गया है। कोरोना से जिनकी भी मौतें हुई उनके आश्रितों को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जा रहा है। 11 लाख 100 लोगों को 4-4 लाख रुपया मुआवजा बिहार सरकार ने दिया। बिहार सरकार ने 498 करोड़ 47 लाख रुपये का मुआवजा अब तक पीड़ित परिवार को दिया है।