सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
05-Jun-2022 10:51 AM
PATNA : संपूर्ण क्रांति दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण को नमन किया है. गांधी मैदान पहुंचकर नीतीश कुमार ने जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है और उनके द्वारा देश में विपरीत परिस्थितियों में शुरू किए गए संपूर्ण क्रांति को स्मरण करते हुए जेपी के योगदान की चर्चा की है. संपूर्ण क्रांति दिवस पर बिहार के विपक्षी दलों की तरफ से सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किए जाने की बाबत सवाल किए जाने पर नीतीश कुमार ने कहा है कि सबको अपना अपना काम करने का अधिकार है लोकतंत्र में यह सब चलता रहता है.
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एलान किया है कि पांच जून को महागठबंधन का एक बड़ा प्रतिनिधि सम्मेलन होगा. संपूर्ण क्रांति दिवस पर पूरा महागठबंधन एक साथ जुटेगा, राजद के अलावा वाम दलों की भागीदारी होने की उम्मीद है. इसमें सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया जाएगा.
आपको बता दें नीतीश सरकार के खिलाफ सम्पूर्ण क्रांति दिवस के मौके पर तेजस्वी यादव नीतीश सरकार के विफलता के आकड़ों के साथ लेखा जोखा जारी करने वाले है. तेजस्वी यादव महागठबंधन के तरफ से NDA सरकार के खिलाफ जो रिपोर्ट कार्ड जारी करने जा रहे है.