petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर
04-Jul-2024 07:34 PM
By First Bihar
PATNA: 05 जुलाई को विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी भागलपुर में रहेंगे। जहां क्रूज में पार्टी के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। कल शुक्रवार को पार्टी प्रमुख सभी जिलाध्यक्षों को टिप्स देंगे।
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत वीआईपी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी कल यानी शुक्रवार को भागलपुर में जिलाध्यक्षों की बैठक करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने आज बताया कि पार्टी प्रमुख कल भागलपुर में पवित्र पावन गंगा की लहरों के बीच क्रूज पर प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।
उन्होंने बताया कि मुकेश सहनी बाबूपुर घाट, सबौर, भागलपुर से क्रूज द्वारा विभिन्न जगहों का भ्रमण करते हुए पार्टी की कमिटी की बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष और कमिटी के अन्य लोग भी शामिल होंगे। बैठक में आगामी संभावित उप चुनावों और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की जाएगी तथा संगठन को और मजबूत करने को लेकर विचार विमर्श किया जायेगा।